Uttarakhand city news -: स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी हल्द्वानी ने 10 दिवसीय मशरुम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन कुंवरपुर, गौलापार स्थित बडौदा आरसेटी परिसर में किया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त नरेंद्र सिंह मेहरा, प्रगतिशील किसान, बडौदा आरसेटी निदेशक अतुल कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षक नरेन्द्र सिंह पिलख्वाल एफएलसी काउंसलर सुरेश कुमार बिष्ट एवं मास्टर ट्रेनर हरीश सिंह सजवाण द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 28 प्रतिभागी भाग ले रहे है जिसमें पुरुष और महिला दोनों शामिल है ।
नरेंद्र सिंह मेहरा द्वारा प्रशिक्षुयों को अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कृषि कार्य को वैज्ञानिक तथा प्राकृतिक तरीके से कर के भी कम जोत में अत्यधिक उत्पादन किया जा सकता है। उन्होंने उत्तराखंड की मशरुम गर्ल दिव्या रावत का उदहारण देते हुए प्रशिक्षुयों को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरे तल्लीनता तथा अनुशासित होकर पूर्ण करने को कहा तथा उसके बाद मशरुम उत्पादन कार्य को अपनाकर
अपना स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया ।
इस मौके पर उपस्थित बड़ौदा आरसेटी निदेशक, मास्टर ट्रेनर, प्रशिक्षक एवं एफएलसी काउंसलर ने सभी प्रशिक्षुओं को सफलता के प्रेरित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर निदेशक आरसेटी द्वारा संस्थान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मार्च में संथान द्वारा प्रस्तावित सॉफ्ट टॉयज मेकिंग, पेपर कवर, लिफाफा, फाइल मेकिंग, ट्रेवल एवं टूरिस्ट गाइड, बांस और बेंत के उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रमो के बारे में सूचित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम करने हेतु 05946 – 266095 , 8477009546, 8630886903 , 9756947425 संपर्क करे।




