नैनीताल-: उत्तराखंड के चाय बागानों की चाय पत्ती की चुस्कियां अब राज्य में नहीं अपितु पूरे देश में चाय पीने के शौकीन इसका लुत्फ उठा रहे हैं इसी का नतीजा है कि बीते वित्तीय वर्ष में नैनीताल जनपद के बागानों से 66 लाख की चाय पत्ती की बिक्री हुई है वही अकेले उत्तराखंड घूमने आए पर्यटक भी 27 लाख की चाय की पत्ती खरीद कर अपने साथ ले गए आज केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट अपने संसदीय क्षेत्र नैनीताल के घोड़ाखाल स्थित चाय बागान क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे जहां उन्होंने चाय फैक्ट्री की क्षमता के विस्तार, पर्यटकों के लिए बेहतर प्रबंधन, क्षेत्र का विकास सहित कई बिंदुओं पर विस्तार से अधिकारियों से वार्ता की। नैनीताल जनपद में वर्तमान में 204 हेक्टेयर में चाय प्लांटेशन हो रहा है जो कि रामगढ़, बेतालघाट और धारी ब्लॉक में स्थित है। इस चाय बागान से जहां 300 स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हुआ है वही बीते वित्तीय वर्ष में 66 लाख की चाय की बिक्री भी हुई है। जिसमें पर्यटको ने भी 27 लाख की चाय की खरीद की है। अजय भट्ट ने कहा कि इस टी गार्डन के विस्तार के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।




