उत्तर प्रदेश

(नैनीताल)भूस्खलन के चलते यहां यातायात हुआ अवरुद्ध,जिला अधिकारी एवं एसएसपी ने किया मौका मुआयना, सड़क के दोनों ओर की गई बैरिकेडिंग,

नैनीताल,
पहाड़ों में हो रही भारी बरसात के बाद जनजीवन पटरी से उतरता दिखाई दे रहा है पाइनस के पास हुए भूस्खलन से क्षेत्र में यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया जिसके बाद मौके पर पहुँचे जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हालात का जायजा लिया एवं यातायात सुचारू करने के प्रयास तेज कर दिया है इस घटना में किसी भी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है अधिकारी ने लोनिवि को तत्काल सड़क को रिस्टोर करने व ध्वस्त क्षेत्र के दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए हैं ।
  मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल के  पाइनस के पास वन विभाग के व्यू प्वाइंट से 50 मीटर भवाली की तरफ लैंड स्लाइड से लगभग 20 मीटर के क्षेत्र में भूस्खलन हो गया है। मौके का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने लोनिवि को तत्काल सड़क रिस्टोर करने, ध्वस्त क्षेत्र की दोनों तरफ बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके। इसके साथ ही विद्युत विभाग को तत्काल शहर की विद्युत व्यवस्था वैकल्पिक रूप से संचालित करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) मौसम विभाग का इन जनपदों में तात्कालिक मौसम पर्वानुमान ।।


  इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि नैनीताल- भवाली मार्ग पूर्ण रूप से बंद किया गया है। नैनीताल से भवाली या इसके विपरित यात्रा करने वाले सभी वाहनों का आवागमन ज्योलिकोट नंबर-1 बैंड से रहेगा। जनता से अपील है कि यदि आप नैनीताल-भवाली मार्ग से यात्रा करने जा रहे हैं तो सुरक्षा के दृष्टिगत कृपया ज्योलिकोट मार्ग से ही आवागमन करें।
 इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, अधिशासी अभियंता लोनिवि, विद्युत, तहसीलदार नवाजिश खलिक, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार,सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ad Ad
To Top