उत्तराखण्ड

(नैनीताल) भारी वर्षा के अलर्ट के बाद पुलिस प्रशासन आया एक्शन मोड पर,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश ।।

हल्द्वानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने जनपद में भारी बरसात की स्थिति को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं श्री भट्ट आपदा उपकरणों के साथ अलर्ट रहने को कहां है
उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा 15 सितंबर से 17 सितंबर तक कुमाऊं तथा गढ़वाल के पहाड़ी जनपदों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। जिसको देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने सभी थाना प्रभारियों को सभी आपदा टीमों तथा उपकरणों के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार संवेदनशील इलाकों में सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा स्थानीय लोगों व यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है।
साथ ही जनता से आपातकालीन परिस्थिति व घटना की सूचना 112 पर देने की अपील भी की गई है। उधर उधर स्थानीय पुलिस ने भी भारी बरसात की गंभीरता को देखते हुए अभी से ही संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंच कर कमान संभाल ली है

Ad Ad
To Top