नैनीताल

Nainital-अनोखी पहल, कुछ जीते कुछ हारे, लेकिन फिर भी हम जीतेंगे, कोरोना मानव सभ्यता के लिए खतरा।DSB student

नैनीताल।


कोविड-19 कोरोना वायरस ने आज पूरी दुनिया को बे पटरी कर दिया है आज विकसित देश जहां कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह से जल रहे हैं उसके साथ-साथ विकासशील देश भी इस वायरस की बुरी तरह से चपेट में आ गए हैं हर जगह राहत बचाव कार्य एवं इससे बचने के उपाय लोग जहां सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर बता रहे हैं वही समाज का हर वर्ग किसी ना किसी रूप मेें योगदान कर रहा है। देवदूत के रूप में डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस व सफाई कर्मचारी कोरोना योद्धा की भूमिका निभा कर मजदूर व निर्धन वर्ग के खाने पीने व जरूरी सामान की पूर्ति करने का प्रयास कर रहे है और तमाम लोग प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री राहत कोष में भी सहयोग के सारथी बनकर औरों को भी प्रेरणा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।


इसी तरह का एक अभियान डीएसबी परिसर के करीब डेढ़
दर्जन छात्र छात्राओं ने एक नायाब पोस्टर तैयार कर कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संदेश दिया है। अंग्रेजी में लिखे पोस्टर में कोरोना वायरस को मानव सभ्यता के लिये खतरा बताते हुए कहा कि इस लड़ाई में कुछ लोग हार गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है। हम सब मिलकर सकारात्मक सोच के साथ इस लड़ाई को जीतेंगे। पोस्टर में
बीएससी, बी कॉम द्वितीय वर्ष के छात्र समीर राज आर्य,
मीनाक्षी बिष्ट, प्रभात बजाज, जेबा नाज, समृद्धि बिष्ट,
मनीष जोशी, प्रियंका बिष्ट, धीरज कुमार, रेचेल, पंकज भट्ट, वर्षा, कृति,अक्षांश जोशी, जीत बिष्ट, पूजा आदि छात्र छात्राओं ने इस मुहिम को व्यापक रूप से सभी को आगे बढ़कर कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार होने की बात कर सोशलडिस्टेंसिंग अपनाने की भी बात कही छात्र छात्रोंओ की इस मुहिम को क्षेत्र के लोगों ने जमकर तारीफ की है।

Ad Ad
To Top