उत्तराखण्ड

(रेलवे ब्रेकिंग) लालकुआं से चलने वाली नई एक्सप्रेस ट्रेन को सांसद अजय भट्ट दिखाएंगे हरी झंडी ।।

लालकुआं से बेंगलुरु के लिए नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को शनिवार को मिलेगी हरी झंडी
लालकुआं। रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। लालकुआं से बेंगलुरु के लिए प्रारंभ की जा रही नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 05074 लालकुआं–बेंगलुरु एक्सप्रेस को शनिवार को पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद अजय भट्ट शनिवार शाम 5:15 बजे लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां वे सर्वप्रथम स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके उपरांत 5:30 बजे वे लालकुआं से बेंगलुरु की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों से संवाद कर ट्रेन संचालन को लेकर उनका फीडबैक लेंगे। इसके बाद शाम 5:45 बजे वे औपचारिक रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से लालकुआं–बेंगलुरु रेल सेवा के नियमित संचालन की मांग की जा रही थी। यात्रियों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से दूरभाष पर वार्ता कर मामले को उठाया। सांसद के प्रयासों के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन के संचालन के आदेश जारी किए।
रेलवे प्रशासन के अनुसार यह ट्रेन अब प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से बेंगलुरु के लिए संचालित की जाएगी। इस सेवा के शुरू होने से कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों, विशेषकर दक्षिण भारत की यात्रा करने वालों को बड़ी सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण रेल सेवा के लिए सांसद अजय भट्ट के प्रयासों की सराहना की है।

Ad Ad
To Top