Uttarakhand city news dehradun पिछले 2 महीने से मौसम शांत रहने के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली है 15 मार्च से उत्तराखंड राज्य के अनेक जिले बरसात तूफान और ओलावृष्टि की चपेट में आएंगे आईएमडी के अनुसार 15 मार्च को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि.मी./घंटा तक) चलने की संभावना है। इसकेअलावा
हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि/ झक्कड़ (वायु गति 50-60 कि.मी./ घंटा तक) चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। साथी् राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा के तीव दौर होने की संभावना है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने 16 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि.मी./घंटा तक) चलने की संभावना के अलावा राज्य के हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि/ झक्कड़ (वायु गति 50-60 कि.मी./ घंटा तक) चलने की संभावना है। वहीं पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा के तीव दौर होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।
साथ ही 17 मार्च को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर) होने की संभावना है।
- राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
वहीं 18 मार्च को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर) होने की संभावना है।
- राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा /गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
तथा 19 मार्च को राज्य के पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर) होने की संभावना है।व
मैदानी जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च को राज्य के पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजनी चमकने / बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर) होने की संभावना है।
तथा मैदानी जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है मौसम विभाग ने जताई है।




