उत्तराखण्ड

(मतलब की खबर) इन क्षेत्र में आप यदि कर रहे हैं काम तो हो सकते हैं पुरस्कृत इस तरह करें आवेदन ।।


हस्तशिल्प, हथकरघा एवं लघु उद्योग के क्षेत्र में कार्य कर रहे उद्यमियों को वर्ष 2021-22 में पुरस्कृत किए जाने हेतु योजनानुसार उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पाद पर प्रथम पुरस्कार स्वरूप धनराशि ₹6000 एवं द्वितीय पुरस्कार स्वरूप ₹4000 उक्त तीनों कार्य क्षेत्रो के लिए निर्धारित हैं। अतः हस्तशिल्प, हथकरघा एवं लघु उद्योग के क्षेत्रों में उत्पादन करने वाले उद्यमी अपना आवेदन पत्र एवं अपने द्वारा निर्मित उत्पाद का सैंपल जिला उद्योग केंद्र चंपावत में दिनांक 18 दिसंबर 2021 तक किसी भी कार्यालय दिवस में कार्यालय में आकर जमा कर सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र दीपक मुरारी ने बताया कि आवेदन पत्र के साथ 50 रुपये का बैंक ड्राफ्ट महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, चंपावत के नाम पे होगा। अन्य जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग केंद्र चंपावत से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। (चंपावत जनपद के लिए)

Ad Ad
To Top