उत्तराखण्ड

(रेलवे ब्रेकिंग)काठगोदाम से चलेगी लंबी दूरी की होली स्पेशल ट्रेन।।

Uttarakhand city news Haldwani

: रेल यात्रियों की सफल, सुखद एवं मंगलमय यात्रा सुनिश्चित करने हेतु रेलवे प्रशासन निरन्तर प्रयासरत है। यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के साथ ही दीपावली, छठ, होली एवं अन्य पर्वों पर विशेष गाड़ियों का संचलन किया जाता है, ताकि यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुँच सके। अगामी होली पर्व के अवसर पर भारतीय रेल द्वारा 01 से 22 मार्च,2026 तक देश के विभिन्न नगरों से/को 1410 होली विशेष गाड़ियों का संचलन किया जायेगा। अभी तक की योजना के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से देश के विभिन्न नगरों के लिए 62 विशेष ट्रेनें चलाई जायेंगी, जिसे आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाया जा सकता है।

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, लखनऊ, बनारस, काठगोदाम, छपरा स्टेशनों से दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता सहित देश के विभिन्न नगरों के लिए होली विशेष गाड़ियों के संचलन से यात्री सुविधाजन्य तरीके से यात्रा कर अपने नगर को पहुँच कर अपनों के बीच सौहार्द का पर्व होली मना सकेंगे। यात्रीगण होली विशेष गाड़ियों में अपना बर्थ आरक्षित कराकर अपनी यात्रा को सुखद एवं अरामदेह बना सकेंगे। 

Ad Ad
To Top