उत्तराखण्ड

(लीजेंड्स लीग क्रिकेटT20) रूट डयवर्जेंट हल्द्वानी, परेशानी से बचने के लिए हो अपडेट ।।

इंदिरा गांधी अन्तर्राट्रीय स्टेडियम स्पोट्स कॉम्पलेक्स गौलापार में लीजेंड्स लीग क्रिकेट टी-20 के आयोजन के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान /पार्किंग व्यवस्था।

नोट-यह डायवर्जन प्लान दिनांक 11.03.2026 से 14.03.2026 तक समय 16:00 बजे से समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

भारी वाहनों हेतु डायवर्जन प्लान

1-तीनपानी से गोलापार रोड होते हुए काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी माल वाहक वाहन गोलापुल कुँवरपुर कट से डायवर्ट होकर कुँवरपुर तिराहा से खेड़ा चौराहा होते हुए महाकाली जनरल स्टोर तिराहा से काठगोदाम की ओर जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  (जंगल की आग)राज्य सरकार ने एक वर्ष में पांच करोड़ रूपये से ज्यादा का खरीदा पिरूल ।।

2-काठगोदाम क्षेत्र से गोलापार रोड होते हुए तीनपानी की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी माल वाहक वाहन महाकाली जनरल स्टोर तिराहा से डायवर्ट होकर खेड़ा चौराहा से कुँवरपुर तिराहा होते हुए गोलापुल कुँवरपुर कट से गोलापुल होते हुए तीनपानी की ओर जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त (Dehradun)

पार्किंग व्यवस्था

1-वीआईपी महानुभावों हेतु गोलापार स्टेडियम मुख्य द्वार के पास पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

2-आयोजनकर्ता / पुलिस / प्रशासन के अधिकारीगणों / पत्रकार बन्धुओं एवं खिलाड़ियों को लाने-ले जाने वाली बसों हेतु स्टेडियम गेट नम्बर 01 के अन्दर दाहिनी ओर पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  (आईआईटी रूड़की) आयोजित करेगा JEE एडवांस्ड 2026, . मई में होगी परीक्षा ।।

3-क्रिकेट मैच देखने हेतु आने वाले दर्शकों के वाहनों हेतु स्टेडियम गेट नम्बर 02 के बांई ओर पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

Ad
To Top