उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) क्लास से गायब मास्साब, निलंबित।।

शिक्षा विभाग से बड़ी खबर आ रही है यहां लंबे समय से शिक्षण कार्य से विरत रहने वाले अध्यापक को स्कूल में अनुपस्थित रहने पर निलंबित कर दिया गया है मामला अल्मोड़ा जनपद के विकासखंड धौलादेवी का है जहां राजकीय जूनियर हाईस्कूल बिरखोला से बिना सूचना के लंबे समय से नदारद चल रहे एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद अब अधिकारियों ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ऐसे शिक्षकों पर पैनी निगाह रखने और उसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दिए जाने के निर्देश जारी किए हैं

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) संस्कारों से सशक्त होगा उत्तराखंड — मातृशक्ति को राष्ट्र निर्माण की धुरी बताया मुख्यमंत्री ने ।।

विकास खंड के राजकीय जूनियर हाईस्कूल में तैनात सहायक शिक्षक प्रमोद चंद्र तिवारी अक्सर स्कूल से नदारद रहता था। अभिभावकों को जब संदेह हुआ तो उन्होंने शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से इसकी शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और शिक्षक के गायब रहने का सिलसिला जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) डिजिटल पत्रकारिता करने वालों को उत्तराखंड हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी !

शिकायत के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना ने बीते दिवस विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में तैनात सहायक शिक्षक प्रमोद चंद्र तिवारी नदारत मिले। वह बिना बताए कहां गए इसकी भी कोई जानकारी भी नहीं मिली। लोगों एवं बच्चों ने जानकारी दी कि वह पिछले एक माह से स्कूल में नहीं आ रहे हैं।

Ad Ad
To Top