उत्तराखण्ड

लालकुआं-: यादगार रहा पुलिस पत्रकार दीपावली मिलन समारोह, SSP की अभिनव पहल के बीच समारोह में पुलिस और पत्रकारों ने अपने अनुभव किए सांझा।

पत्रकारों के सम्मान में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

लालकुआं-:ऐसा पहला मौका आया जब तनाव एवं भागमभाग भरी जिंदगी के कुछ कीमती पल निकालकर पुलिस प्रशासन एवं पत्रकारों ने एक साथ बैठकर हंसी ठिठोली कर अपने अपने अनुभव साझा कर दीपावली मिलन समारोह को यादगार बनाया।
वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी की बड़ी पहल के बाद पहली बार जनपद के पत्रकारों और पुलिस के बीच दीपावली मिलन समारोह रंगारंग रूप से यादगार रहा ।
लालकुआं कोतवाली में पहली बार दीपावली मिलन समारोह का आयोजन मे पुलिस अधीक्षक नगर जगदीश चन्द्र ने केदारनाथ धाम से लेकर नैनीताल जनपद में बीते दिनों आई आपदा में पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए त्वरित कार्रवाई पर अनेक लोगो की जान को समय रहते बचाने का वर्णन किया वही पत्रकार राजेंद्र पंत रमाकांत द्वारा मां पीतांबरी पर निकाली गई धार्मिक पुस्तक के बारे में धर्म एवं संस्कार से जुड़े रहस्यों को उन्होंने समझाया।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बीते रोज आपदा में खड्डी मोहल्ले की घटना को लेकर लालकुआं पुलिस की त्वरित कार्यवाही के अपने अनुभव साझा किए ।
अपने फील्ड से जुड़े हुए वरिष्ठ पत्रकारों, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, एवं वेब मीडिया से जुड़े तमाम पत्रकारों ने कोरोना काल से लेकर दैवीय आपदा तक पुलिस एवं पत्रकारों के सेतु को समाज के उत्थान की एक कड़ी बता कर कहा की पत्रकार और पुलिस का चोली दामन का साथ है जिससे समाज में पत्रकार एक आईना बनकर समाज को रास्ता दिखाता है वही पुलिस समाज सुधारक बनकर जीवन जीने को एक नई प्रेरणा देती है।
कुल मिलाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी की इस अभिनव पहल की लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के पत्रकारों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है।

Ad
To Top