उत्तर प्रदेश

(लालकुआं विधानसभा सीट) अब हरीश चंद्र दुर्गापाल लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव,दिया कांग्रेस से इस्तीफा ।।

(लालकुआं विधानसभा सीट)
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस की दूसरी सूची जी का जंजाल बन गई है अब पार्टी ने पूर्व काबीना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल को टिकट ना देकर महिला उम्मीदवार संध्या डालाकोटी को बनाया है जिसके बाद लालकुआं विधानसभा सीट पर बगावत के स्वर तेज करते हुए पार्टी के कद्दावर नेता रहे हरीश चंद्र दुर्गापाल ने पार्टी को अलविदा कहकर अपने घर पर लगा कांग्रेस का झंडा उतार दिया इसके साथ ही उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया है यहां खचाखच भरे आवास पर लोगों ने उनका इस समर्थन का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया चुनाव लड़ने से पहले उन्होंने जनता की भावनाओं को टटोलते हुए कई बार लोगों से चुनाव लड़ने के लिए हाथ उठाने को कहा जिस पर बड़ी तादाद में लोगों ने उनका समर्थन किया के बाद उन्होंने निर्दलीय रूप से चुनाव में उतरने की घोषणा की।
इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल में लाल कुआं विधानसभा में हुए व्यापक विकास कार्यों के बारे में भी लोगों से चर्चा की और द्रवित मन से उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उनके साथ धोखा किया जो क्षम्म योग्य नहीं है। ने कहा कि वह पिछले कई सालों से पार्टी की सेवा की लेकिन पार्टी ने अंत समय में उनका टिकट काटकर उनके साथ धोखा किया।

यह भी पढ़ें 👉  (दुखद)उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर, मुख्य आरक्षी का निधन ।

इस बीच महिला उम्मीदवार संध्या डालाकोटी को पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल और बरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा के समर्थकों ने आवास के मुख्य गेट में रोककर जमकर डालाकोटी का विरोध किया जिसके बाद मिलने की जिद्द पर अड़ी महिला काग्रेस प्रत्याशी संध्या डालाकोटी पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के मुख्य द्वार के समक्ष धरने में बैठी रही बाद में वह अपने समर्थकों के साथ वापस चली गई

Ad Ad
To Top