Lalkua
चेयरमैन लालचंद सिंह ने किया नेहा रोटी बैंक का निरीक्षण।

नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष लालचंद सिंह ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नेहा रोटी बैंक कार्यालय पहुंचकर गरीब जरूरतमंद को निःशुल्क बांटे जा रहे भोजन की गुणवत्ता जांची।तथा उन्होंने नेहा रोटी बैंक की त्वरित सहायता करते हुए दस हजार रुपए देकर क्षेत्र के अन्य लोगों से इस विषम परिस्थितियों में उनके द्वारा किए जा रहे नेक काम को देखते हुए सभी से सहायता करने की अपील की।लॉक डाउन के बाद उपजी स्थिति को देखते हुए नेहा रोटी बैंक में रोजाना 600 से 700 लोगों के भोजन का भार आ पड़ा है इसके साथ इसकी गुणवत्ता को भी बनाए रखना एक चुनौती है आज नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचंद सिंह नेहा रोटी बैंक पहुंचे तथा उन्होंने इतने बड़े स्केल पर किए जा रहे महान कार्य की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इस महामारी के संकट में नेहा रोटी बैंक जिस तरीके से असहाय एवं गरीब लोगों की आत्मा को तृप्त कर जो महान कार्य कर रही है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है।
आज बड़ी बड़ी संस्थाओं को और राजनीतिक पार्टियों को नेहा रोटी बैंक के पुनीत कार्य से प्रेरणा लेनी चाहिए क्योंकि लगातार सेवा बिना रुके देना अपने आप मे काबिले तारीफ कार्य है। आज समाज में बहुत से संगठन और समाजसेवी लोगों है जो इस तरह की समाज सेवा का कार्य कर रहे है। मगर नेहा रोटी बैंक ने पिछले एक साल में जो मुकाम हासिल किया है वह सराहनीय है और इस महामारी में जो विशेष तौर पर बाहर से आए लोगों को दिहाड़ी मजदूरों को जरूरतमंद परिवारों को जो भोजन रोटी बैंक से मिल रहा है उसकी चौतरफा तारीफ हो रही है। नेहा रोटी बैंक के अध्यक्ष फ़िरोज़ खान और प्रबंधक बॉबी सम्मल सहित पूरी टीम ने आज लालकुआं का नाम पूरे प्रदेश ही नही बल्कि पूरे देश मे रोशन क्या है क्यों कि जो लोग हमारे प्रदेश में फंसे हुए थे उनको रोटी बैंक ने भोजन कराया है जब वह लोग अपने घरों पर अपने-अपने प्रदेशों में जाकर रोटी बैंक के बारे में लोगों से चर्चा करेंगे तो लालकुआ का नाम और सम्मान के साथ लिया जाएगा।
श्री लालचंद सिंह जी ने लाल कुआं के सभी राजनीतिक पार्टी सभी धर्म जाति के लोगों से नेहा रोटी बैंक को सहयोग करने की अपील की और कहा कि इस मुश्किल वक्त में एक नेहा रोटी बैंक ही अकेली ऐसी संस्था है जो जरूरतमंद गरीब लोगों को मुफ्त में बना हुआ खाना आपके शहर लालकुआं में बांट रही है। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वह इस नेहा रोटी बैंक को अपना सहयोग दें ।
नेहा रोटी बैंक में पहुंचे सभासद दीपक बत्रा ने भी नेहा रोटी बैंक के कार्यों की सराहना की उन्होंने कहा कि इस संस्था को आज सबके सहयोग की जरूरत है।महामारी के इस संकट में नेहा रोटी बैंक ने लॉक डाउन जब से शुरू हुआ है तब से अबतक लगभग 25000 से जादा जरूरतमंदों को दो वक्त का भोजन निशुल्क कराया है।इस दौरान सेवादारों में संस्थापक/अध्यक्ष फ़िरोज़ खान , प्रबंधक बॉबी सम्मल,राहुल मित्तल,प्रकाश कुमार,समीर खान, हेमंत पांडेय, फ़ैज़ खान,कामिल,सुनील राजभर,रोहित पांडेय,पप्पू खान,अनिल भट्ट,मतलीम खान,महारत्न चौधरी,गौरव गर्ग, अनीश,शादाब खान,अमन,जाहिदअली,संजय,कैफ,सुभाष,सुभम,विशाल, बबलू,इमदाद अली,रवि अनेज,जीशान खान,विनोद पांडेय,परमांशु श्रीवास्तव,फुरकान सलमानी,सोएब खान,आकाश कुमार,कफील अहमद आदि लगातार सोशल डिस्पेंसिंग के साथ जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।




