उत्तराखण्ड

(लालकुआं) नेहा रोटी बैंक ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था की प्रारंभ,इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क ।

लालकुआं
सामाजिक सरोकार से जुड़े लाल कुआं क्षेत्र की नेहा रोटी बैंक ने एक बार फिर इस भीषण बरसात के इस आपदा के दौर में जरूरतमंद को भोजन की व्यवस्था करने का कदम बढ़ाया है।
नेहा रोटी बैंक के फिरोज खान ने अपील जारी करते हुए कहा कि भारी वर्षा के कारण खबर मिल रही है लाल कुआं के आसपास क्षेत्र में भी पानी भरने के कारण कुछ लोग अपना घर छोड़ अन्य सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर है ऐसे में नेहा रोटी बैंक द्वारा भोजन की व्यवस्था निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
किसी को भी भोजन की आवश्यकता हो तो तत्काल नेहा रोटी बैंक से संपर्क करें।
गौरतलब है कि नेहा रोटी बैंक पिछले ढाई साल से प्रतिदिन निशुल्क भोजन उपलबध करा रहा है।
7818096608, 7500046555

Ad Ad
To Top