उत्तर प्रदेश

(किच्छा)नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश सचिव चौधरी भूपेन्द्र सिंह का जोरदार स्वागत, सही व्यक्ति को मिला सम्मान, बेहड

नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश सचिव चौधरी भूपेन्द्र सिंह का जोरदार स्वागत, सही व्यक्ति को मिला सम्मान, श्री बेहड

किच्छा, सुरजीत कामरा। कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष एंव पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड ने कहा कि कांग्रेस का कोई विकल्प नही है। राज्य के विकास के लिए सूबे में कांग्रेस की सरकार जरूरी है। उनका कहना था कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें निष्ठावान कार्यकर्ताओं को समय समय पर सम्मान दिया जाता है। बेहड ने कहा कि यदि पार्टी हाई कमान कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देगा तो निश्चित तौर पर देश व राज्य में कांग्रेस मजबूत होगी और दोनो जगह पार्टी की ही सरकार बनेगी। यह विचार श्री बेहड ने कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह को पार्टी हाईकमान द्धारा प्रदेश सचिव नियुक्त करने पर उनके सम्मान समारोह में व्यक्त किए। आज नगर के अनुपम सिनेप्लैक्स परिसर में आयोजित उक्त सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें दर्जनो की संख्या मं पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित पार्टा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड ने कहा कि उनका मानना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी दावेदारों को टिकट मांगने का हक है परंतु पार्टी हाईकमान जिसको भी चुनाव लडने के लिए टिकट प्रदान करती है तो समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के हित में एकजुट होकर घाषित प्रत्याशी को चुनाव लडाना चाहिए। इस अवसर पर समस्त कार्यकर्ताओं ने चौधरी भूपेन्द्र सिंह को प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर बधाई देते हुए उनको माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान द्धारा उन्हे जो जिम्मेदारी सौंपी वह उसपर खरा उतरने का प्रयास करेगें और संगठन को मजबूत बनाने का कार्य और अधिक मेहनत करेगें। स्वात करने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, महेंद्र शर्मा, हाजी सरवर यार खान, सुनीता कश्यप, सुधा जोशी, नजाकात खां, गुड्डू तिवारी, नितिन शर्मा ,मेजर सिंह, लियाकत अंसारी, सतपाल बाबा, निर्मल सिंह हंसपाल, ठाकुर सुनील कुमार सिंह, बीरू बाठला, राजू जग्गी, फजील खान, दीप हंसपाल, दलीप बिष्ट गुरदास कालरा, हेमलता नेगी, अक्षय बाबा, ओमप्रकाश, दुर्गेश गुप्ता, एनयू खान, राकेश खुराना, संजीव चैधरी, दानिश खान, अशोक चुग, केवल हुडिया, परविंदर सिंह, कुलदीप लक्की, विनेाद पंत आदि शामिल थे।

Ad Ad Ad Ad
To Top