Uttarakhand city news
महिला एवं बाल अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई
कप्तान नवनीत सिंह के कड़क नेतृत्व में नाबालिग अपहृता को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी धर दबोचा
गंगनहर पुलिस द्वारा नाबालिग को भी पानीपत(हरियाणा) से सकुशल बरामद किया गया
25. फरवरी को कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत निवासरत वादी द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री (उम्र 14 वर्ष) घर से बिना बताए कहीं चली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गंगनहर पर मु0अ0सं0 83/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपहृता की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 28.02.2026 को पुलिस टीम द्वारा परिजनों की सहायता से नाबालिग किशोरी को पानीपत, हरियाणा से सकुशल बरामद किया गया।
पूछताछ में किशोरी द्वारा बताया गया कि उसे शुभम उर्फ छोटा पुत्र पप्पू निवासी बस्तम थाना देवबंद, उत्तर प्रदेश द्वारा बहला-फुसलाकर पानीपत लाया गया था।
अपहृता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में पोक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई।
आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
नाम पता आरोपित
शुभम उर्फ छोटा पुत्र पप्पू निवासी बस्तम, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
पुलिस टीम
- उ0नि0 वीरेंद्र सिंह नेगी
- उपनिरीक्षक मनसा ध्यानि
- अपर उप निरीक्षक आशीष कुमार
- हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह तोमर
- महिला कांस्टेबल मीनू




