उत्तराखण्ड

(केदारनाथ धाम)दुखद यहां आए थे बाबा केदार के दर्शन करने, WB के श्रद्धालुओं की हुई दुखद मौत ।

केदारनाथ धाम

भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए परिवार के साथ पहुंचे पश्चिम बंगाल निवासी अनूप कुमार (63) की अचानक तबीयत खराब होने से दुखद मौत हो गई इस घटना से परिवार के आए लोगों भारी परेशानी में पड़ गए। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई कर शव को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है। बुधवार को अनूप कुमार सेनगुप्ता पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी 222 ब्लॉक बी, बांगुर नार्थ, 24 पश्चिम बंगाल, अपनी पत्नी व बेटे के साथ केदारनाथ पहुंचे थे।
मंदिर परिसर में जाने से पहले ही उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होते ही लोगों के सहयोग से उन्हें हेलीकॉप्टर से फाटा लाया गया। जैसे ही हेलीकॉप्टर से उन्हें बाहर निकाला गया, उनकी तबीयत और बिगड़ गई किसी तरह से उतारकर उन्हें बाहर लाया गया लेकिन वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद हेलीपैड के कर्मचारी 108 एंबुलेंस से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे चिकित्सालय भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

Ad Ad
To Top