काशीपुर-: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित वृक्षा रोपण कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट काशीपुर में बल सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली गई तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर देश में हरित क्रांति पर जोर दिया गया।
यहां रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर आयोजित कार्यक्रम में रेल परिसर, रेलवे सुरक्षा बल के बैरक, डीजल लॉबी, मनोरंजन संस्थान, ऑफिसर रेस्ट हाउस, स्वास्थ्य यूनिट,रेलवे स्टेशन कॉलोनी आदि में वृक्षारोपण किया गया। तथा रेल कर्मचारियों को भी वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया गया।




