
देशभर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने भी बृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाते हुए रेल परिसर, प्लेटफार्म , स्टेशन पर साफ सफाई कर रेल यात्रियों को जागरूक करते हुए वृक्षारोपण पर भी जोर दिया ।
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक रणदीप कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत बल के सिपाहियों ने रेलगाड़ियों का इंतजार कर रहे यात्री तथा स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को यात्रा के दौरान ट्रेनों में तथा रेल परिसर में गंदगी ना करने, ट्रेनों के कोचों में लगे हुए डस्टबिन का सही तरीके से उपयोग करने तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर के भी उन्हें जागरूक किया गया,जागरूक करने के दौरान रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों द्वारा रेल यात्रियों से यह भी अनुरोध किया गया कि वे टिकट यात्रा ना करें तथा रेल यात्रा के दौरान पर्यावरण मित्रों का सहयोग करें जिससे ट्रेनों में साफ-सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद बनी रहे इस दौरान उन्हें यह भी अवगत कराया कि रेलवे में गंदगी करना एक दंडनीय अपराध है जिसके तहत पांच हजार तक का जुर्माना हो सकता है यात्रियों से अपील है कि रेल में यात्रा के दौरान रेलवे परिसर में तथा ट्रेनों में गंदगी ना फैलाएं । आजादी के अमृत महोत्सव स्वच्छता अभियान के दौरान उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण सिंह राणा हेड कांस्टेबल राजीत सिंह राणा विनोद कुमार कांस्टेबल रमेश सिंह, जीवन सिंह उमेश कुमार शर्मा कथा कैलाश चंद मीणा उपस्थित थे। काशीपुर न्यूज़




