अन्य

Kashipur–: बाजार बंदी के समय को कम करने की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सोनू , काशीपुर

– कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर बीते 2 दिन पूर्व काशीपुर में एक साथ 10 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद काशीपुर में व्यापार मंडल ने बाजारों को सुबह सात से शाम चार बजे तक खोले जाने को लेकर व्यापारियों में एक हस्ताक्षर अभियान चलाकर काशीपुर का बाजार सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक ना खोलकर शाम को 4:00 बजे तक खोले जाने को लेकर राय मांगी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

. काशीपुर में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभात साहनी के मुताबिक कोरोना वायरस से सुरक्षा के मद्देनजर यह हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से काशीपुर के बाजार के व्यापारियों की राय मांगी गई है। उनके मुताबिक यह अभियान 2 से 3 दिन तक चलाया जाएगा जिसके बाद व्यापारियों की राय देखने के बाद प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल और देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी इस संबंध में प्रशासन से वार्ता कर बाजार खोले जाने के समय को 4:00 बजे तक करने का निर्णय लेंगे। आपको बताते चलें कि सरकार ने सुबह सात से शाम सात बजे तक बाजार खोलने की छूट दी है लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर काशीपुर का बाजार सात से चार बजे तक ही खोले जाने को लेकर काशीपुर में व्यापार मंडल के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

ब्रेकिंग , कोविड-19 फिर बढ़े पॉजिटिव केस

Ad Ad
To Top