15 वर्षीय बालिका का अपहरण कर वलात्कार किया गया–आरोपी जितेंद्र को दस वर्ष की सज़ा व 27 हज़ार का जुर्माना
ग्राम रोनिहारजीपुर में हुई थी घटना
मुज़फ्फरनगर
गत 21 अप्रैल 2017 को थाना चरथावल के ग्राम रोनिहारजीपुर से एक 15 वर्षीय बालिका का अपहरण कर कई स्थानों पर लेजाकर बलात्कार करने के मामले में आरोपी जितेंद्र को दस वर्ष की सज़ा व 27 हज़ार रुपये जुर्माना किया गया है मामले की सुनवाई विशेष पोक्सो अदालत के ज़ज़ संजीव कुमार तिवारी की कोर्ट में हुई अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक दिनेश कुमार शर्मा व मनमोहन वर्मा ने पैरवी की
अभियोजन की कहानी के अनुसार गत 21 अप्रैल 2017 को ग्राम रोनिहारजीपुर से 15 वर्षीय बालिका का अपहरण कर मथुरा, व्रन्दावन ,आगरा आदि शहरों में ठहर के बलात्कार किया गया बाद में पुलिस ने अपह्रत को बरामद कर आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार किया था। आरोपी को 10 वर्ष की सजा मिलने के बाद परिवार ने थोड़ी राहत की सांस ली है




