उत्तराखण्ड

अभी-अभी(उत्तराखंड)भालू के हमले से महिला गंभीर. हायर सेंटर रेफर ।।

Uttarakhand city news Uttarkashi भालू के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी में मानव–वन्यजीव संघर्ष का एक और मामला सामने आया है। ग्राम पाही, तहसील भटवाड़ी में सोमवार शाम एक भालू ने 65 वर्षीय महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाल्मीकि गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार ।।

राजस्व उपनिरीक्षक लाटा मल्ला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 दिसंबर 2025 को लगभग शाम 5 बजे ग्राम पाही निवासी श्रीमती रूकमणी देवी (पत्नी श्री सुरेन्द्र सिंह रावत) अपनी गोशाला की ओर जा रही थीं, तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। महिला को स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाड़ी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(लालकुआं) और सोशल मीडिया में लिखकर युवक ने लगा ली फांसी ।।

बताया गया कि महिला की उम्र 65 वर्ष है और हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

— Uttarakhand City News

Ad Ad
To Top