उत्तराखण्ड

अभी-अभी(उत्तराखंड) बोलोरो गहरी खाई में गिरी, राहत बचाव कार्य जारी,दो का रेस्क्यू ।।

Uttarakhand city news -: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार देर रात्रि जनपद उत्तरकाशी के पुरोला तहसील क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जबकि दो अन्य के लिए रेस्क्यू अभियान देर रात तक जारी रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील पुरोला के ग्राम सोदाडी के पास देहरादून से मोरी की ओर जा रही बोलेरो (वाहन संख्या यूके-07-3400) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल चार लोग सवार बताए गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और 108 आपातकालीन सेवा मौके पर रवाना हुई। हादसे में घायल दो व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं शेष दो लोगों को निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जो समाचार लिखे जाने तक जारी था।
रात के अंधेरे और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तत्परता बरती जा रही है।

Ad Ad
To Top