हल्द्वानी – NIA की कार्रवाई में बड़ा अपडेट, फौरी तौर पर मिली क्लीन चिट, जिले में जांच जारी
जनपद पुलिस, STF व केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी की अगुवाई में बीती देर रात्रि बनभूलपुरा क्षेत्र में 02 व्यक्तियों से नियमानुसार पूछताछ हेतु राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी एकत्र की गई।
इसी क्रम में नैनीताल में तल्लीताल क्षेत्र में भी एक व्यक्ति से पूछताछ की गई।
इनसे जुड़े विभिन्न बिंदुओं व पहलुओं पर संयुक्त रूप से विस्तृत पूछताछ के उपरांत सम्बंधित व्यक्तियों को पुनः नियमानुसार सुपुर्द किया जा रहा है।
आमजन से अनुरोध-
➡️ अफवाहों पर ध्यान न दें।
➡️ सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारी न फैलाएँ।
➡️ किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
नैनीताल पुलिस
हल्द्वानी में शनिवार देर रात हुई कार्रवाई के बाद अहम जानकारी सामने आई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए बनभूलपुरा स्थित बिलाली मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद आसिम क़ासमी और उजाला नगर के एक इलेक्ट्रीशियन को फौरी तौर पर क्लीन चिट दे दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों पर विस्तृत पूछताछ की गई, लेकिन कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई। मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें सम्मानपूर्वक मस्जिद कमेटी के सुपुर्द किया गया।




