उत्तराखण्ड

(अभी-अभी)मौसम विभाग की बड़ी (चेतावनी) शासन ने इन जनपदों के अधिकारियों को जारी किए बड़े निर्देश, भारी वर्षा और हिमपात का ऑरेंज अलर्ट जारी।

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / ओलावृष्टि / झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक) चलने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अपने 30 मार्च के जारी मौसम पूर्वानुमान में इसके अलावा राज्य के शेष पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक) चलने की संभावना व्यक्त की है ।


इसके अलावा 31 मार्च को
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक) चलने की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है । जबकि 1 अप्रैल तथा 2 अप्रैल को मौसम सामान्य रहने के बाद 3 अप्रैल को एक बार फिर येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक) चलने की संभावना जताई है । राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने इंन जनपदों में भारी बरसात और ही बात को देखते हुए इन जनपदों के जिला अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।
भारी वर्षा/बर्फवारी की सम्भावना के दृष्टिगत सावधानी बरतने के साथ कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने सम्बन्धी।
उपर्युक्त विषयक भारतीय मौसम विभाग द्वारा दिनांक 30.03.2026 को दोपहर 1:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 30.03.2026 को जनपद में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा एवं ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी (3500 मीटर से अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में) तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा/आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि/ झोंकेदार हवां (40-50 कि०मी० प्रति घंटा तक) होने की सम्भावना का ऑरेंज अलर्ट (ALERT-BE PREPARED TO TAKE ACTION) जारी किया गया। जिस कारण जन-जीवन प्रभावित होने की सम्भावना है। उक्त के दृष्टिगत निम्नलिखित बिन्दुओं पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

  1. प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुए सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाय।
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किये निरीक्षक और उप निरीक्षकों के बड़े तबादले ।।

2 किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं की तत्काल आदान-प्रदान किया जाय।

  1. समस्त विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहें एवं अपना मोबाईल फोन किसी भी स्थिति में बन्द नहीं रखेगें ।
  2. कमाण्डर, सीमा सड़क संगठन / अधि०अभि० राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड, बडकोट/अधि० अभि०, लो०नि०वि०, भटवाडी / उत्तरकाशी / बडकोट/पुरोला/पी०एम०जी०एस०वाई आदि द्वारा अपने नियंत्रणाधीन मोटर मार्गों जो भूस्खलन/बर्फबारी के कारण बाधित होने की स्थिति में मार्ग को तत्काल सुचारू करवाना सुनिश्चित करें तथा मार्गों के संवेदनशील स्थालों पर पर्याप्त मात्रा में मशीनरी / मजदूरों की तैनाती करें।
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)एस आई आर को लेकर अहम बैठक,

5 आम जनमानस को हिमस्खलन/बर्फ गिरने की दशा में बर्फ वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक होने पर ही आवागमन करने हेतु सचेत करें तथा बर्फवारी के दौरान हिमस्खलन वाले स्थानों में नहीं जाने/सतर्क रहने के लिये सूचित करें। मार्ग प्रभावित होने की स्थिति में पुलिस उक्त स्थानों पर यातायात नियंत्रित करेंगी।

  1. एस०डी०आर०एफ० / अग्निशमन विभाग / समस्त पुलिस चौकी थानें एवं तहसील आपदा प्रबन्धन उपकरणों एवं पुलिस वायलेस सेटों को कार्यशील स्थिति में रखते हुए सर्तक रहेंगे।
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) सियासी गलियारा में हलचल तेज, पूर्व विधायक सहित कई कांग्रेस में होंगे शामिल।।

7 जनपद अन्तर्गत समस्त राजस्व उप निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में ही प्रवास करना सुनिश्चित करेंगे।

B समस्त सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी एवं खोज-बचाव दल किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जनपद आपातकालीन परिचान केन्द्र, (कन्ट्रोल रूम) के दूरभाष नम्बर-1374-222722, 222126, 1077 (Toll free), Mobile- 7500337269, 7310913129 (Airtel) पर तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायेंगे।

  1. असामान्य मौसम के दौरान जनपद में आये यात्रियों/पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रूकवाये।

10 विद्युत/पेयजल आदि आवश्यक सेवाओं के विभाग सर्तक रहते हुये बाधित सेवाओं के तत्काल सुचारू करना सुनिश्चित करेंगे।

  1. विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें।

12 असामान्य मौसम, भारी वर्ष चेतवानी के दौरान जनपद में आये पर्यटकों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रेकरों/पर्यटकों को आवागमन की स्वीकृति नहीं दी जायेगी।

To Top