उत्तराखण्ड

जंगल ब्रेकिंग-:वन्य जीव संरक्षण को लेकर विलेज वालंटियर फोर्स को ट्रेनर अधिकारियों ने दिया प्रशिक्षण, DFO संदीप कुमार ने मानव वन्यजीव संघर्ष न्यूनतम करने की कही बात ।

हल्द्वानी-:
वन्य जीव जंतु संरक्षण एवं मानव वन्य जीव संघर्ष से चिंतित वन विभाग ने विभिन्न वन रेंजों में विशेष प्रशिक्षण अभियान के तहत मानव वन्यजीव संघर्ष का शुन्य लक्ष्य निर्धारित किया है तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी द्वारा वन प्रभाग के अंतर्गत गठित विलेज वालंटियर फोर्स को एक दिनी प्रशिक्षण देकर मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए ट्रेनर अधिकारियों ने वन कर्मचारियों को टिप्स दिए हैं ।

कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने तराई पूर्वी वन प्रभाग के 52 ग्राम सभा से आए 101 वालंटियर सदस्यों को संबोधित करते हुए वन्यजीवों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि वन्यजीव मनुष्य के जीवन चक्र में अहम स्थान रखते हैं इसलिए इनका संरक्षण अति महत्वपूर्ण हो जाता है उन्होंने वन्य जीव संरक्षण में वॉलिंटियर से वन विभाग को सहयोग देने की बात कही, प्रशिक्षण में वॉलिंटियर्स प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी, संदीप कुमार ने मानव वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण के संबंध में कहा कि विलेज वॉलिंटियर्स वन विभाग के साथ मिलकर मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को न्यून कर सकते हैं एवं विभिन्न वॉलिंटियरों द्वारा उनके कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया । प्रशिक्षण में भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के डॉ0 नवीन चंद्र जोशी, पशु चिकित्सक पश्चिमी वृत डॉ0 आयुष उनियाल ने भी वॉलिंटियर्स को बढ़ते मानव वन्यजीव संघर्ष के कारण एवं संघर्ष को कम करने के लिए वर्तमान में वन विभाग द्वारा अपनाई जाने वाले नई तकनीकियों के बारे में जानकारी साझा करते हुए बतलाया कि वन विभाग द्वारा आबादी क्षेत्र में अचानक आ जाने वाले वन्यजीवों को रेस्क्यू करने हेतु अत्याधुनिक ट्रेंकुलाइजर गन, ट्रैप कैमरा, पिजरा लगाने की विधि एवं रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने के संबंध में विस्तृत जानकारियां दी गई। ट्रेंकुलाइजिंग गन चलाने एवं पिजड़ा लगाने से संबंधित नियम एवं वन्य जीव को रेस्क्यू करने से पूर्व विधिक कार्यवाही के संबंध में विस्तार पूर्वक बतलाया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)सीएम धामी ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात ।।

श्री विपुल मोरिया रिसर्चर भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून द्वारा घड़ियाल एवं मगरमच्छ के व्यवहार एवं उनसे बचाव व उनके हैबिटेट के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण समापन पर विधायक नवीन दुम्का एवं प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी ने प्रशिक्षण में आए सभी वॉलिंटियर्स सदस्यों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन वन क्षेत्राधिकारी गौला आर. पी. जोशी ने किया ।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह ध्रुव सिंह मरतोलिया, प्रदीप धौलाखंडी वन क्षेत्राधिकारी रनशाली, मुकुल सुनाल उप वन क्षेत्राधिकारी, प्रमोद बिष्ट उप वन क्षेत्राधिकारी, डिकर राम वन दरोगा, ललित मोहन जोशी , हेमचंद जोशी , भुवन चंद्र तिवारी, मनोज चंद तिवारी, सुशील कुमार, राजेंद्र पालीवाल, ललित बिष्ट, शंकर दत्त पनेरु, भूपाल सिंह जीना आदि वन कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad
To Top