उत्तराखण्ड

जंगल ब्रेकिंग-:घंटों रही सांसें अटकी,घोड़ा पछाड़ सांप का हुआ रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस ।।

6 फूटे घोड़ापछाड़ सांप का किया रेक्स्यु जंगल में छोड़ा।

हल्द्वानी
वन विभाग जहां अवैध खनन एवं अवैध पातन को लेकर जहां अधिक संवेदनशील है वही वन्य जीव जंतु संरक्षण के प्रति अपनी जवाबदेही तय करते हुए लोगों के आवासों पर निकलने वाले सांपों के संरक्षण के प्रति भी समर्पित दिखती है ताजा मामले में आज वन विभाग ने एक घोड़ा पछाड़ सांप का रेस्क्यू कर उसको सुरक्षित उसके वास स्थल पर छोड़ दिया, इससे जहां स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली वही दुर्लभ जीव जंतुओं का संरक्षण भी वन विभाग की टीम के द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।


सोमवार हल्दुचौड के निकटवर्ती गाँव हरिपुर भांनदेव निवासी कमलेश बमेटा के घर के पास बने मुर्गी बाड़े में एक घोड़ा पछाड़ सांप घुस गया था, मुर्गियों के बीच सांप के पहुंचने से वहां पर हड़कंप मच गया आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई बाद में मौके पर पहुंचे वन कर्मी गणेश बिष्ट ने बमुश्किल लगभग 6 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ प्रजाति का सांप रेस्क्यू किया । बाद में रेस्क्यू टीम ने सांप को सुरक्षित उसके वास स्थल पर छोड़ दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Ad Ad
To Top