उत्तर प्रदेश
59-HLD-: जोगेंद्र रोतेला और पूर्व सांसद बलराज पासी ने किया हल्द्वानी में व्यापक जनसंपर्क, कमल खिलाने का किया अनुरोध।।
हल्द्वानी। 59 हल्द्वानी विधानसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला का चुनाव प्रचार पूरी तरह से चरम पर पहुंच गया है जहां जगह-जगह जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया वही नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की श्री रौतेला ने आज पालीशीट, सुभाष नगर, कुलयालपुरा में जनसम्पर्क किया। इस दौरान पूर्व सांसद बलराज पासी ने भी भाजपा प्रत्याशी जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला के साथ जनसम्पर्क किया। बलराज पासी ने जनसम्पर्क करते हुए लोगो से डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला को विजय बनाने की अपील की कहा कि भाजपा ही देश और प्रदेश के साथ शहरों की दिशा एवं दशा बदल सकती है। जनसम्पर्क में नगर अध्यक्ष देवीदयाल उपाध्याय, संजय दुम्का, भुवन भट्ट, मीना गोस्वामी, राधा तिवारी, नरेन्द्र सिंह रोडो, विक्रम अधिकारी, आनन्द सिंह बेला, राजेन्द्र भाकुनी, योगेन्द्र परमार,रिकी जोशी, पार्षद डेविड, किशोर जोशी, विरेन्द्र देवपा आदि थे।

