देहरादून

बड़ी खबर(देहरादून) होली के हुड़दंग में जीवन दायनी 108 सेवा को मिली 6 गुनी अधिक फोन कॉल, सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ा।।

Uttarakhand city news Dehradun

होली के दिन गुरुवार और शुक्रवार को 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को सामान्य दिनों की तुलना में दुर्घटनाओं से संबंधित छह गुना अधिक कॉल प्राप्त हुईं। सेवा के महाप्रबंधक (परियोजनाएं) अनिल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष होली के त्यौहार पर दुर्घटनाओं से संबंधित कुल 134 कॉल दर्ज की गईं। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में दुर्घटनाओं से संबंधित 15 से 20 कॉल एंबुलेंस सेवा को प्राप्त होती हैं। उन्होंने बताया कि 13 से 14 मार्च के बीच पूरे प्रदेश में 108 सेवा को गर्भावस्था से संबंधित 193, हृदय संबंधी 22 और अन्य 451 कॉल प्राप्त हुईं। इसी प्रकार 352 कॉल पुलिस से संबंधित होने के कारण उन्हें पुलिस को हस्तांतरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)पंतनगर विश्वविद्यालय का जलवा बरकरार.UG और MCA में आज इतने लोगों ने दी परीक्षा ।।

सेवा ने अपने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी थीं और प्रत्येक एंबुलेंस के साथ सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की व्यवस्था की थी। होली के लिए प्रदेश के सभी जिलों में अतिरिक्त मोबाइल टीमों को सेवा में लगाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) चोरी, नकबजनी, चैन स्नैचिंग, एवं लूट के मामलों में इतनो की गिरफ्तारी ।।

देहरादून जिले में होली के त्यौहार पर 108 एंबुलेंस सेवा द्वारा 202 लोगों को आपातकालीन सहायता प्रदान की गई। इसमें सड़क दुर्घटना के 45 मामले, गर्भावस्था से संबंधित 22 मामले, हृदय संबंधी पांच मामले तथा अन्य 135 मामले शामिल थे।

To Top