जनपद पौड़ी – अरण्यम रिसोर्ट में फंसे लोगों के रेस्क्यू हेतु SDRF टीम पहुंची
जनपद पौड़ी गढ़वाल, मोहनचट्टी में अरण्यम रिसोर्ट में कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम SI सचिन रावत के हमराह घटनास्थल पर पहुंच गई है।
प्रातः काल रिसोर्ट में फंसे एक परिवार द्वारा बताया गुण की वह अरण्यम रिसोर्ट में फंस गए है। रिसोर्ट एक पहाड़ी के बहुत नजदीक है व पास ही बरसाती नाले का पानी भी लगातार बढ़ रहा है जिससे पहाड़ी के दरकने का अंदाज़ा हसि।सभी सम्पर्क मार्ग टूट गए ,हमे अत्यधिक खतरा महसूस हो रहा है। सभी पर्यटक दिल्ली पंजाब और उत्तर प्रदेश के बताए जाते हैं
उक्त सूचना मिलते ही टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई है व रेस्क्यू अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।




