34वीं वाहिनी आइटीबीपी में आतंकवादी विरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
हल्द्वानी- 34वीं वाहिनी आइटीबीपी, हल्दूचौड़, में शुक्रवार को आतंकवादी विरोधी मॉक ड्रिल का अभ्यास किया जिसका नेतृत्व श्री अनिल सिंह बिष्ट, सेनानी 34वी वाहिनी के द्वारा किया गया।
इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य संभावित आतंकी हमलों, बंधक संकट और सीमा पार से खतरों से निपटने की तैयारी को परखना था। वाहिनी परिसर में आयोजित इस अभ्यास में “क्षेत्रीय स्तरीय शौर्य कमांडो टीम” ने भाग लिया और आतंकवादी विरोधी मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया।
इस अभ्यास में चिकित्सालय परिक्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा हमला किया गया और चिकित्सक और उसके साथियों को बंदी बनाया गया। “क्षेत्रीय स्तरीय शोर्य कमांडो टीम” ने बड़ी बहादुरी और संयम के साथ सभी पदाधिकारियों को बिना क्षति पहुंचाएं, सुरक्षित निकालने और आतंकियों को ढेर करने की सटीक रणनीती प्रहार का प्रदर्शन किया।
इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आतंकी हमलों, घुसपैठ और आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया का परीक्षण करना था। इसमें एयर रेड वार्निंग सायरन, ब्लैकआउट और संवेदनशील स्थानों को सुरक्षित करने का अभ्यास शामिल था।
यह अभ्यास जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आतंकी खतरों के प्रति तैयारी को परखने और जनता को सुरक्षित रखने के लिए किया गया। यह मॉक ड्रिल वास्तविक हमले जैसी स्थिति बनाकर सुरक्षा बलों की सतर्कता और तैयारियों को अपडेट रखने के लिए की गई।




