उत्तराखण्ड

यहां मची थी चीख पुकार,उत्तराखंड जल पुलिस ने कर दिया अपना काम,ऐसे बचाई तीन साल की बच्ची।।

बढ़ते पारे ने लोगों को नदियों के नजदीक आने पर मजबूर कर दिया है देवभूमि में देव दर्शन करने के बाद अक्सर लोग अपनी थकान उतारने के लिए नदी में उतर जाते हैं जो कभी-कभी उनके जीवन का सबसे कड़वा सच होता है ऐसा ही एक मामला शारदा नदी टनकपुर में हुआ जहां एक डूबती हुई तीन वर्षीय बच्ची को उत्तराखंड पुलिस द्वारा सकुशल रेस्क्यू किया गया ।
बताया जाता है कि थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत हो रहे श्री मां पूर्णागिरि मेले में भैंसाग्वालपूर, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश से मां पूर्णागिरि के दर्शन को आयी एक तीन वर्षिय बच्ची शारदा स्नान घाट टनकपुर के पास स्नान करते समय अचानक नदी के तेज बहाव में बहने व डूबने लगी । परिजनों व आस पास के लोगों द्वारा चीख पुकार और मदद की गुहार लगाने पर स्नान घाट में ड्यूटीरत जल पुलिस व पीएसी के तैराक दल द्वारा तत्काल नदी के तेज बहाव से डूबती हुई बच्ची को सकुशल बचाने में सफल रहे तथा बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनो को सुपुर्द कर दिया गया । जनपद चम्पावत पुलिस की त्वरित कार्यवाही से बच्ची की जान बचाये जाने पर बच्ची के परिजनो व अन्य श्रद्धालूओं द्वारा जनपद चम्पावत पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद अदा किया गया।बचाव टीम-गोताखोर रविन्द्र कुमार पहलवान टनकपुर, कांस्टेबल दिनेश प्रसाद जल पुलिस टनकपुर, दिनेश प्रसाद ई-दल 31 वीं वाहिनी पीएसी, भुवन उपाध्याय ई-दल 31 वीं वाहिनी पीएसी,अमित कश्यप ई-दल 31 वीं वाहिनी पीएसी,पंकज कुमार ई-दल 31 वीं वाहिनी पीएसी आदि थे।टनकपुर चम्पावत

Ad Ad
To Top