उत्तराखण्ड

शासन ने भारी बर्फबारी और बरसात को देखते हुए पांच जनपदों के डीएम को जारी किए बड़े निर्देश (देहरादून)

उत्तराखण्ड राज्य में बर्फवारी / हिमस्खलन की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के संबंध में।

शासन ने भारी बर्फबारी और बरसात को देखते हुए पांच जनपदों के डीएम को जारी किए बड़े निर्देश

उपरोक्त विषयक अवगत करवाना है कि Defence Geoinformatics Research Establishment (DGRE), Chandigarh द्वारा दिनांक 20.03.2026 को सायंः 05:00 बजे, जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 20.03.2026 से 21.03.2026 की सायं 05:00 बजे तक राज्य के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फवारी / हिमस्खलन की सम्भावना व्यक्त की गयी है। विशेष रूप से जनपद, उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ (Danger level-3 में रखा गया है) तथा रूद्रप्रयाग एवं बागेश्वर (Danger level-1 में रखा गया है) में बर्फवारी/ हिमस्खलन की संभावना जताई गयी है। ऐसे में इन क्षेत्रों में अधिक बर्फ पड़ने की दशा में अवधाव या अवलांच का खतरा भी हो सकता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में स्थानीय जनसामान्य द्वारा निम्न सावधानियां रखना उचित होगा-

  1. दिन व रात दोनों में अपने नजदीकी क्षेत्रों में गिर रही बर्फ / हिमस्खलन की जानकारी लेते रहें।
  2. हिमस्खलन/बर्फ गिरने की दशा में बर्फ वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक होने पर ही आवागमन करें अन्यथा इससे बचें।
  3. हिमस्खलन/बर्फ गिरने के दौरान अपने घरों या अस्थायी आवासों, गौशालाओं की छतों पर अधिक बर्फ न जमा होने दें व इसे साफ करते रहें।
  4. बर्फीले क्षेत्रों में आवागमन के दौरान बर्फ के फिसलने पर नजर बनाये रखें।
  5. यदि किन्हीं कारणों से अस्थायी रूप से अधिक बर्फ पड़ने वाले क्षेत्रों में निवास कर रहें हो तो एक-दो दिन के लिए निचले स्थानों पर चले जायें।
  6. पुराने अवलांच (हिमस्खलन) घटित क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कता रखें। कृपया इसे उक्त संवेदनशील क्षेत्रों में प्रसारित करने का कष्ट करें।
To Top