यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु निम्न रूटों से करनी होगी यात्रा
हल्द्वानी
दिनांक 14 एवं 15-04-2022 को राजकीय अवकाश होने के कारण शहर नैनीताल में काफी संख्या में पर्यटकों का आगमन हुआ है जिस कारण शहर नैनीताल की पार्किंग एवं होटल फुल हो चुके हैं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु निम्न रूट प्लान तैयार क्या गया है।
➡️ वीकेंड में आये हुए समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि शहर नैनीताल, भीमताल, भवाली एवं मुक्तेश्वर इत्यादि पर्यटक स्थलों से आने वाले व्यक्ति अपने वाहनों हेतु
व नैनीताल रोड/भीमताल रोड से आने वाले व बरेली रोड/ रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन नारीमन तिराहे से तीनपानी गौला बाईपास रोड का प्रयोग करें।
व नैनीताल रोड/भीमताल रोड से आने वाले व रामनगर/कालाढूंगी की ओर जाने वाले वाहन कॉलटैक्स तिराहा से पनचक्की से लालडॉट बाईपास से कालाढूंगी रोड का प्रयोग करें।
व काठगोदाम से भीमताल, मुक्तेश्वर की ओर जाने वाले वाहन एच0एम0टी0 मार्ग का प्रयोग करें। व नैनीताल की ओर जाने वाले सीधे नैनीताल मार्ग का प्रयोग करें।
➡️ बरेली रोड मंगलपडाव की ओर से आने वाले वाहन जो सिन्धी चौराहे से वापस मंगलपडाव की ओर जाना है सिन्धी चौराहे से हिन्दूधर्मशाला से अग्रसेन चौक से वापस जायेंगे।
➡️ नैनीताल रोड से रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन सीधे मंगलपडाव की ओर जायेंगे व गॉधी0इ0का0 तिराहे से एफ0टी0आई0 रामपुर रोड की ओर जायेंगे।
➡️ आमजनमानस, पर्यटकों एवं वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि यदि आप अपनी वीकेंड मनाने नैनीताल जा रहे है तो निम्न बातों को ध्यान में रखे-
व शहर नैनीताल के स्थानीय निवासी हो।
व शहर नैनीताल के होटल में बुकिंग हो।
व आवश्यक सेवा वाहन हो जैसे एम्बुलेंस, गैस सेवा वाहन, पानी के वाहन, दूध वाहन।
व इनके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के निजी चौपहिया वाहन, व्यवसायिक वाहनों को शहर नैनीताल हेतु प्रवेश नही दिया जायेगा। उन वाहनों को हल्द्वानी के विभिन्न चैकिंग स्थानों से वापस भेज दिया जायेगा।
व बरेली रोड से नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन मोतीनगर तिराहा बरेली रोड से पंचायतघर तिराहा रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड से बाया कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जायेंगे।
व रामपुर रोड से नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन पंचायतघर तिराहा रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड से बाया कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जायेंगे।
➡️ अतः समस्त नागरिकों, पर्यटकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि उक्त बातों को ध्यान में रखकर ही वीकेंड हेतु शहर नैनीताल के लिए घर से निकलें।
➡️ शहर हल्द्वानी में पर्यटकों एवं आमजनमानस के आवागमन के दौरान उनकी सुविधा हेतु पर्याप्त पुलिस बल को ब्रीफ कर लगाया गया है। जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।




