उत्तराखण्ड

पौड़ी की सड़कों पर गड्ढों का “तुरंत इलाज”, कोल्ड मिक्स तकनीक से तेज हुई मरम्मत

Uttarakhand city news

पौड़ी की सड़कों पर गड्ढों का “तुरंत इलाज”, कोल्ड मिक्स तकनीक से तेज हुई मरम्मत

इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर रेडीमिक्स से बिना गर्म किए भर रहे गड्ढे, मरम्मत के तुरंत बाद शुरू हो रहा यातायात

पौड़ी
नगर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अब एक प्रभावी और तेज पहल शुरू की गयी है। सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढों को भरने के लिए अब इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर रेडीमिक्स का उपयोग किया जा रहा है। यह एक रेडी-टू-यूज़ कोल्ड मिक्स मटेरियल है, जिसे गर्म करने की जरूरत नहीं पड़ती और इससे गड्ढों की मरम्मत बेहद कम समय में हो जाती है। ख़ास बात यह है कि मरम्मत के तुरंत बाद ही यातायात सुचारु रूप से चालू हो जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि प्रदेशभर में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाए और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

दरअसल, यह पहल जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा पूर्व में आयोजित सड़क सुरक्षा बैठक में लिए गए निर्णय के बाद अब धरातल पर उतारी गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। नगर क्षेत्र में गड्ढों की समय पर मरम्मत कर दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से पूर्व में बैठक में निर्णय लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की गयी है। उन्होंने कहा कि छोटे–छोटे गड्डों को कम समय में भरने के लिए इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर रेडीमिक्स का उपयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

इस अभियान को तेज गति देने में परिवहन विभाग द्वारा अहम भूमिका निभायी जा रही है। विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के तहत गड्ढों को चिन्हित कर त्वरित मरम्मत कराने की दिशा में समन्वय किया गया, ताकि दुर्घटना संभावित स्थलों पर तुरंत सुधार हो सके। परिवहन विभाग का यह कदम खासकर दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अभियान के तहत अब तक बुआखाल वाली सड़क, विकासखंड पौड़ी मार्ग, कंडोलिया की ओर जाने वाला मार्ग, श्रीनगर रोड और बस स्टेशन की ओर स्थित कई स्थानों पर गड्ढों को भरकर सड़क को दुरुस्त किया जा चुका है।  सड़क मरम्मत कार्य के दौरान परिवहन विभाग द्वारा नगर निकायों और लोक निर्माण विभाग से भी समन्वय कर सहयोग प्राप्त किया गया। विभागीय समन्वय के चलते कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज ।।

आरटीओ विमल पाण्डे ने बताया कि सड़कों पर गड्ढे दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनते हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह बेहद खतरनाक होता है। इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर जैसी तकनीक से कम समय में मरम्मत संभव हो रही है, यातायात बाधित नहीं होता और सड़क सुरक्षा भी बढ़ती है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Ad Ad
To Top