उत्तराखण्ड

(शव की शिनाख्त) खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत [देहरादून]

Uttarakhand city news dehradun विषम परिस्थितियों बदलते मौसम और ऊपर से लचीली और सर्पीली सड़के और जरा सी लापरवाही सीधे जान ले लेती है ऐसे ही एक और घटना शनिवार को फिर हुई जहां एक और जान चली गई जिसका रेस्क्यू एसडीआरएफ के द्वारा किया गया। घटना जनपद देहरादून के, कांडा बैंड, त्यूनी की बताई जाती है जहां खाई में गिरे वाहन में उसके चालक का शव बरामद किया गया है।
शनिवार को थाना त्यूणी से सूचना प्राप्त हुई कि कांडा बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट त्यूनी से उप निरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने Delhi जाने वाली इस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, उठी वाया लालकुआं होकर नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने की मांग ।।

मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि Force Trax Toofan वाहन लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में एकमात्र चालक सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम एवं दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान संचालित करते हुए मृतक के शव को गहरी खाई से निकालकर रोड हेड तक लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(लालकुआं) नव स्थापित हो रहे प्लांट का निदेशक डेयरी विकास विभाग ने किया निरीक्षण, जताया संतोष ।।

मृतक की पहचान महेश थापा पुत्र खड़क बहादुर, निवासी त्यूनी, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने वाहन चालक के शव को कब्जे में लेकर उसे सब विच्छेदन गृह भेज दिया है।
देहरादून न्यूज़

Ad
To Top