उत्तराखंड: यहाँ आंगन में सोया मासूम को उठा ले गया गुलदार, मासूम की मौत से घर मे मचा कोहराम
नानकमत्ता-: उत्तराखंड में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामले में आज एक 5 वर्षीय बच्चे को गुलदार घर के आंगन से उठा ले गया जिससे मासूम की दुखद मौत हो गई उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में घटि इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार यहां के विडौरा गांव में एक ग्रामीण के आंगन में चारपाई पर सो रहे पांच साल के बालक को गुलदार उठा ले गया। ग्रामीणों ने शोर शराबा किया तो गुलदार ने बच्चे को नदी के पार लेजाकर छोड़ा। पुलिस और ग्रामीण बच्चे को सीएचसी नानकमत्ता लेकर गए लेकिन तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया था। सरेआम हुई इस वारदात के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार विडौरा गांव में रहने वाले राजू का पांच वर्षीय बेटा घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। घर वाले सब अपने काम काज में व्यस्त थे। इतने में एक गुलदार ने आकर बच्चे को उठा लिया। गुलदार बच्चे को मुंह में दबाकर भाग गया। इस पर परिजनों ने शोर मचाया शोर सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत बच्चे की तलाश शुरू कर दी। नदी के पार बच्चा बेसुध अवस्था में मिला। उसकी गर्दन पर दांत के गहरे निशान थे। जिस से खून बह रहा था। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्चे को सीएचसी नानकमत्ता पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




