उत्तराखण्ड

हिस्ट्रीशीटर मुख्य आरोपी दबोचा, लूटी हुई नेक्सोन कार बरामद।।

कोतवाली मंगलौर

कप्तान नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने किया कार लूट की घटना का खुलासा

हरियाणा का हिस्ट्रीशीटर मुख्य आरोपी दबोचा, लूटी हुई नेक्सोन कार बरामद

आरोपी ने अपने शोक व नशे की पूर्ति करने के लिए बना अपराधी

आरोपी दोस्तों के साथ हरियाणा से हरिद्वार घूमने आया था

उसके पास भी है वाहन दिखाने के लिए किराया पर बुक की थी कार, फिर उसे लुटा

वाहन चालक को धक्का देकर बाहर फेंका, कार लूट कर मौक़े से हुआ था फ़रार

भागते समय स्कूटी सवार को मारी टक्कर

आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा संघन चैकिंग अभियान चलाया गया

घेराबंदी देख ख़ुद को बचाने के लिए मंगलौर क्षेत्र में छुपा आरोपी पुलिस ने दबोचा

दिनांक 14.03.2026 को सायंकाल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सूचना कर्ता रोहित कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी नगला ऐमाद, थाना मंगलौर की नेक्सोन कार (DL8C-BL-0846) लूटकर फरार हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (हल्द्वानी) धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर 21 को जनसभा में पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मंगलौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वादी की निशानदेही पर वाहन व आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

भागने के दौरान आरोपियों ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे कार का आगे का टायर फट गया। वाहन तेज गति से आगे न बढ़ पाने पर आरोपियों ने खुद को घिरता देख लिब्बरहेड़ी फ्लाईओवर के पास कार छोड़कर खेतों की ओर भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने मौके से लूटी हुई नेक्सोन कार कब्जे में लेकर वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर में मुकदमा पंजीकृत किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मंगलौर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (रंगरेलियां) एक महिला दो पुरुष, मिला आपत्तिजनक सामान भी, तीनों गिरफ्तार ।।

डिजिटल साक्ष्यों व स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल मुख्य आरोपी की पहचान कर दिनांक 15.03.2026 को आरोपी नीरज को हिरासत में लिया गया।

पुलिस से बचने के लिए आरोपी मंगलोर क्षेत्र में छिपा हुआ था, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने शौक व नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपराध की दुनिया में आ गया। वह पहले भी थाना मुरथल, जिला सोनीपत (हरियाणा) के कई मुकदमों में जेल जा चुका है।

13 मार्च को वह अपने दोस्तों के साथ हरियाणा से हरिद्वार घूमने आया था। हरिद्वार में शराब पीने के दौरान दोस्तों से विवाद हो गया, जिसके बाद उसके साथी वाहन लेकर हरियाणा लौट गए।

दोस्तों को दिखाने के लिए कि उसके पास भी वाहन है, आरोपी ने रुड़की से किराये पर कार बुक कर योजनाबद्ध तरीके से गुड़ मंडी के पास चालक को धक्का देकर कार लूट ली और फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम एशिया में फंसे भारतीयों के लिए भारत सरकार ने जारी किए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर

नाम पता आरोपित
नीरज पुत्र नरेश निवासी मेहंदीपुर, थाना मुरथल जिला सोनीपत, हरियाणा

आपराधिक इतिहास
1 मु0अ0सं0 306/2017 धारा 379/411 आईपीसी थाना बरौदा
2.मु0अ0सं0 119/2022 धारा 25/54/49 आर्म्स एक्ट थाना बरौदा
3.मु0अ0सं0 61/2020 धारा 307/323/420/427/452 आईपीसी – थाना मुरथल
4.मु0अ0सं0 147/2015 धारा 25 आयुध अधिनियम – थाना राय, सोनीपत
5.मु0अ0सं0 274/2019 धारा 258/506 आईपीसी – थाना मुरथल
6.मु0अ0सं0 171/2026 धारा 309(4), 281, 106(1), 324(2) बीएनएस – थाना मंगलौर

बरामदगी
1.01 अदद लूटी हुई नेक्सोन कार
2.01 अदद मोबाइल फोन

पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह
2.व0उ0नि0 मनोज गैरोला
3.उ0नि0 प्रवीण विष्ट
4.उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज
5.हे0का0 अमित शर्मा
6.का0 अरविन्द
7.का0 सुधीर
8.का0 विनोद
9.का0 नरेश

Ad
To Top