उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसा(अपडेट) पायलट व बरेली की महिला सहित छ की मौत.सीएम धामी ने जताया दुख ।।

गुरुवार 8 मई को प्रातः सहस्त्रधारा देहरादून से Aerotrans Services Private L.T.D. के हैलीकाप्टर (VT-QXF) द्वारा यात्रियों को खरसाली हैलीपैड में छोड़ा गया। तद्पश्चात खरसाली हैलीपैड से अन्य यात्रियों को हर्षिल हैलीपैड हेतु रवाना उक्त हैलीकाप्टर प्रातः 8:40 बजे (सूचना प्राप्त समय) स्थान गंगनानी नागराजा मन्दिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
जिसमें पायलेट सहित कुल 07 लोग जिनमें 05 महिला तथा 02 पुरूष सवार थे।

01 घायल को रेस्क्यू कर संजीवनी हेली के माध्यम AIIMS ऋषिकेष भेजा जा रहा है।
अन्य यात्रियों का रेस्क्यू गतिमान है।
घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी, भटवाडी,तहसीलदार, भटवाडी, एन0डी0आर0एफ0,एस0डी0आर0एफ0, पुलिस, त्वरित कार्यवाही दल, सेना, स्वास्थ्य टीम,एम्बुलेंस एवं युकाडा तथा AIIMS का हेलीकाप्टर नटीण हैलीपैड पर उपलब्ध है।
समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी एवं नटीण हैलीपैड एक्टिवेट है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) भारत सरकार ने भेजा तेरह विशेषज्ञ चिकित्सकों का पहला बैच. 567 चिकित्सकों की भी तैनाती।।

अब तक इस घटना में जिनकी पहचान हुई है उसमें विजयालक्ष्मि रेड्डी पत्नी चीर्रा सुब्वा रेड्डी ग्ल्लेरिया सेंट्रल अवेनु सोसायटी लिमिटेड पवई मुम्बई महाराष्ट्र (मृतक),
रोविन सिंह पुत्र राम करण सिंह 201 भरनम विल्ला प्रतापगुज विक्रम भोग वडोदरा फतेहगंज गुजरात जो इस हेलीकॉप्टर के पायलट थे उनकी भी इसमें मौत हो गई है ।
मुदतार भास्कर आन्ध्र प्रदेश) घायल जबकि इस घटना में
राधा की भी मौत की खबर है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) भारी बरिश के चलते रेड अलर्ट को लेकर आपदा प्रबंधन अलर्ट मोड पर. जारी हुए निर्देश।।

sdrf update

रेस्क्यू अपडेट:-
घायल का विवरण –
1- मकतूर भास्कर निवासी निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्र प्रदेश, उम्र 51 वर्ष।
मृतकों का विवरण
1 – विजयलक्ष्मी रेड्डी सी पत्नी चिरा, सुब्बा निवासी गैलेरिया सेंट्रल एवेन्यू सोसाइटी लिमिटेड पावई मुंबई महाराष्ट्र,उम्र 57 वर्ष।

  1. रॉबिन सिंह पुत्र रामकरण सिंह निवासी 201 सरनम विला प्रताप गंज विक्रमभोग बड़ोदरा फतेहगंज गुजरात उम्र 60 वर्ष, पायलट।
    3- राधा अग्रवाल पत्नी रामचंद्र अग्रवाल निवासी आलमगीरी गंज बरेली उत्तरप्रदेश उम्र 79 वर्ष ।
    4- रुचि अग्रवाल निवासी 2504 ओडेसी2 हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई suburban महाराष्ट्र उम्र 56 वर्ष।
    5 – कला चंद्रकांत सोनी पुत्री चंद्रकांत सोनी, ए – 103 गोल्डन ओक हाइ स्ट्रीट डी मार्ट समोर हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई महाराष्ट्र उम्र 61 वर्ष।
    6 – वेदांती पत्नी एम. भास्कर निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्र प्रदेश, उम्र 48 वर्ष।
To Top
-->