देहरादून-: राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद अभी दो दिन तक गर्मी की मार झेलने को मजबूर करेगा जबकि उसके बाद पहाड़ों पर झमाझम बारिश होने के कारण मैदानी इलाकों में गर्मी से कुछ राहत मिलेगी मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वानुमान जारी किया है जिसके अनुसार आज मौसम शुष्क रहेगा जबकि 19 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली,देहरादून,पिथौरागढ़ में बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है। जबकि 20 अप्रैल को राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना बताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल को उत्तरकाशी.रुद्रप्रयाग.चमोली. बागेश्वर. पिथौरागढ़. देहरादून. हरिद्वार. टिहरी. पौड़ी गढ़वाल. अल्मोड़ा. नैनीताल. चंपावत और उधमसिंह नगर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है .मौसम विभाग का कहना है कि 22 अप्रैल को उत्तरकाशी. रुद्रप्रयाग. चमोली. बागेश्वर.पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की वर्षा तथा गर्जन के साथ बरसात तथा राज्य के 6 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की हल्की वर्षा हो सकती है इस तरह आने वाले कुछ दिनों में मौसम के बदले मिजाज के कारण कुछ राहत मिलेगी मौसम विभाग का कहना है कि घर से निकलने से पहले अपने स्वास्थ्य पर भी नजर रखनी है आवश्यक है।।




