उत्तराखण्ड

यहां सरकार चली गांव की ओर बहुत सी जन समस्याओं का किया मौक़े पर ही समाधान।

जन जन की सरकार जन जन के द्वार अभियान/किसान दिवस, कृषक गोष्ठी कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापपुर में भव्य बहुउद्देशीय शिविर/कृषक गोष्ठी का आयोजित हुआ।

सरकार चली गांव की ओर बहुत सी जनसमस्याओं का किया मौक़े पर ही समाधान।

शिविर में जनता को मिली एक छतरी के नीचे मिला सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ।

काशीपुर

    सरकार द्वारा संचालित जन जन की सरकार, जन जन के द्वार/किसान दिवस कृषक गोष्ठी कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड काशीपुर के न्यायपंचायत खड़कपुर देवीपुरा के धनौरी प्रतापपुर इंटर कॉलेज  में वृहद बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया गया। 
शिविर में न्यायपंचायत  क्षेत्र के लगभग 08 ग्राम पंचायतो के साथ ही अन्य आमजनता द्वारा प्रतिभाग कर जनकल्याणकारी योजनाओं का  लाभ  उठाया ।

  शिविर का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट,  क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, मेयर दीपक बाली व मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी द्वारा किया गया व जनसमस्याएं सुनी तथा उनका समाधान किया।

बहुउददेशीय शिविर में 25 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को लाभान्वित किया गया।

 मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सरकार का  उददेश्य है कि जो जनकल्याणकारी योजनायें संचालित है उन योजनाओं का लाभ शिविरों के माध्यम से सीधे आम नागरिकों तक पहुचे तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो। इसके लिए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा,मेयर दीपक बाली व ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जन जन की सरकार, जन जन के द्वार अभियान के अंतर्गत गावों मे बहुद्देशीय शिवरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि जनता को उनके गांवों में ही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके व उनकी समस्याओं का समाधान हो सके इसके लिए जनता को अधिकारियों के कार्यालयों में ना जाना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)भाजपा अध्यक्ष को मोबाइल पर धमकी, पुलिस में शिकायत।।

शिविर/किसान गोष्ठी में किसान बंधुओ को के वी के डॉ शिव कुमार शर्मा, डॉ सिद्धार्थ कश्यप ने गन्ना, मक्का अन्य फसलों की बुआई,रोग निवारण,उन्नत बीज एवं उन्नत कृषि उपकरणों, मृदा परीक्षण के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।

         इसके साथ ही शिविर में कृषि ,विद्युत,सिचाई,पूर्ति,गन्ना,श्रम,समाज कल्याण, स्वास्थ्य, उद्योग, पशुपालन,मत्स्य, डेयरी, कौशल विकास, ग्राम्य विकास, राजस्व,आदि विभागों की समस्यायें आई जिनका मौके पर समाधान किया गया।शिविर में बाल विकास द्वारा 18 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई व 08 महालक्ष्मी किट वितरित किए गए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ आशुतोष जोशी ने पशुपालन विभाग की विस्तृत जानकारियां दी गई।

उक्त कार्यक्रम में 25 सरकारी विभागों द्वारा अपना स्टाल लगाया गया। जिसमे जनता से संबंधित समस्याओं का निवारण किया गया तथा विभाग से संबंधित सेवाये प्रदान की गई। उक्त शिविर में कुल 1422 लोगो ने प्रतिभाग किया। जिसमे 1241 लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कुल 251 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 120 शिकायते प्राप्त हुई जिनमे से 47 का निस्तारण मौके पर ही करते हुए शेष 73 शिकायतो को विभागों को निस्तारण हेतु भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) मुख्यमंत्री धामी ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर बात ।।

शिविर में शैली स्वयं सहायता समूह व उन्नति स्वयं सहायता समूह को कैश क्रेडिट लिमिट के अंतर्गत 06 व 03 लाख की धनराशि का चैक,मुख्यमंत्री सहायता कोष के 04 लाभार्थियों को 1,40 लाख के चैक वितरित किए गए।

शिविर में 46 आधार कार्ड अपग्रेड व नए, 30 आयुष्मान कार्ड, 85 स्थायी निवास प्रमाण पत्र, 16 जाति प्रमाण पत्र, 98 आय प्रमाण पत्र, 38 परिवार रजिस्टर नक़ल,10 बी पी एल कार्ड,0 4 जन्ममृत्यु प्रमाण पत्र,12 वृद्धावस्था पेंशन,06 एसईसीसी सर्टिफिकेट तथा 02 दिव्यांग प्रमाण पत्र,02 शादी अनुदान,08 यूडीआई डी कार्ड जारी किए गए। शिविर में महिला समूहों द्वारा लगाये गए स्टाल में महिलाओं द्वारा 14375 रुपए की हस्तनिर्मित सामग्री की बिक्री की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून)त्रिपुरा के छात्र की हत्या के मामले में सरकार सख्त. सीएम गंभीर ।।

शिविर में शिक्षा विभाग के माध्यम से 03 बालिकाओ को साइकिल हेतु, 05 बालिकाओ को जूता बैग हेतु चेक एवं 5 बालिकाओ को गणवेश वितरित किए गए।

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वीबीजी राम जी विकसित भारत के नए प्रावधानों की जानकारी भी शिविर में दी गई, श्रम विभाग द्वारा 29 कंबल,29 छाता वितरण,14 ई श्रम कार्ड फॉर्म भराए गए।

      शिविर में दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट,ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, महामंत्री सुशील शर्मा,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला,खण्ड विकास अधिकार आतिया परवीन,सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल, मुख्य  पशु चिकित्साधिकारी डॉ आशुतोष जोशी,समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार, पीडबलूडी विवेक सक्सेना,भूमि संरक्षण अधिकारी कल्याण सिंह,ई डी एम जादवेद पांडे सहित अन्य विभागीय अधिकारी,क्षेत्रीय ग्रामवासी एवं बडी संख्या में  मातृशक्ति उपस्थित रही।
Ad Ad
To Top