काँल सेन्टर से साईबर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को चम्पावत पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई सिम एटीएम कार्ड एवं मोबाइल भी बरामद।
चंपावत-: हो जाइए सावधान नहीं तो इस तरह से साइबर लुटेरे आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं कस्टमर केयर के अधिकारी बनकर अपनी मोहनी बातों में उलझा कर बैंक डिटेल हासिल करने वालों से जनता को सावधान होने की जरूरत है नहीं तो पलक झपकते ही बैंक खाता खाली हो जाएगा ।
इसी कड़ी में चंपावत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।
थाना बनबसा में बीते वर्ष 28 अगस्त को सुनील पुत्र स्व0 चन्द्रपाल निवासी मीना बाजार बनबसा ने आने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि साईबर ठग द्वारा अपने आप को बैंक अधिकारी बताकर बैंक का काम होने की बात कहकर क्रेडिट कार्ड का नम्बर मांगकर धोखे से उसके खाते से रू 81,996/- की धनराशि की धोखाधड़ी की है।
उक्त सम्बन्ध में थाना बनबसा में आई टी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह कोतवाली टनकपुर को सुपूर्द की गयी। इस घटना के बाद पुलिस ने जनपद में गठित साईबर/सर्विलांस टीम द्वारा शिकायतकर्ता से लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त कर सम्बन्धित यू0पी0आई0 तथा बैंक नोडल से सम्पर्क किया गया । बैंक नोडल से प्राप्त डिटेल के आधार पर पुलिस लाइन फैज आलम पुत्र रहमत उल्लामियां निवासी ग्राम व पोस्ट अमलोरी जिला सिवान थाना सिवान बिहार हाल निवासी H. no.19/55 फूटारोड भगवती गार्डन थाना मोहन गार्डन दिल्ली को उक्त घटना में लिप्त होना शामिल पाया ।
इस घटना में शामिल अपराधी की धरपकड़ को लेकर पुलिस ने no.19/55 फूटारोड भगवती गार्डन थाना मोहन गार्डन दिल्ली मैं छापा मारा और बीते रोज उससे गिरफ्तार किया। छापामारी के दौरान पुलिस को दिल्ली स्थित फर्जी काल सेन्टर पर 29 डायलर सैट मोटरोला, 05 एन्ड्रायट फोन,15 ATM , 11 PEN CARD, 08 सिम कार्ड, मुहर-1, पासपोर्ट-1, 02 लेपटाँप मय चार्जर,राउटर एम आई मय चार्जर तथा कुछ नगदी भी बरामद हुई।
पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह बैक का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगो के एटीएम कार्ड नम्बर, बैंक एकाउन्ट आदि की जानकारी लेकर पैसे की ठगी करना था तथा पैसे को कई एकाउन्टों मे घुमाकर गुमराह करने के लिये अलग अलग शहरो से पैसे निकालता था । पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसका चालान कर दिया।




