उत्तर प्रदेश

मानसून अलर्ट-@_पहाड़ों में भारी बरसात जारी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में आज हो सकती है भारी बरसात,लाँखी घिगराण का पुल गिरा,यातायात अवरुद्ध।।

देहरादून -: उत्तराखंड राज्य मे हो रही बारिश के चलते सभी व्यवस्थायें अस्त व्यस्त हो गईं हैं तो कई जिलों में बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई जगह भूस्खलन व जलभराव की सूचना है। मलबा आने से कई सड़क मार्ग बंद है।
जोशीमठ बद्रीनाथ के बीच बेनाकुली .रडांगबैड में मलवा आने से मोटर मार्ग अवरुद्ध है। गोपेश्वर चोपता मोटर मार्ग कि0मी0 34 मे वाश आउट होने के कारण यातायात हेतु अवरुद्ध है। कल रात भारी बारिश होने के कारण लाँखी घिगराण का पुल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वही NH-108 लाल डांग के पास मार्ग अवरुद्ध हैं बीआरओ द्वारा जेसीबी भेज दी गयी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)फिर मानव वन्य जीव संघर्ष, घायल को भेजा हायर सेंटर ।।


ग्वालदम कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग भारी बारिश और बारिश के चलते चट्टान गिरने से बीते 19 घण्टो से मौणा के पास अवरुद्ध ही चल रहा है
शनिवार दोपहर बाद तकरीबन 3 बजे के आसपास भारी बारिश के बाद नारायणबगड़ से कुछ दूरी पर मौणा में चट्टान गिरने और मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था जिसके बाद सड़क के दोनों ओर कई यात्री इस राजमार्ग पर फंसे है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान ।


मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को भी प्रदेश के दो जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में मध्यम से हल्की वर्षा के आसार हैं।वहीं अलर्ट दिखाया गया है।
इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में बड़े भूस्खलन, चट्टाने खिसकने का खतरा है। पर्वतीय मार्गों पर अनावश्यक आवागमन करने से बचने की सलाह दी गई है। नदी-नालों में अचानक उफान आने की आशंका है।
वहीं प्रशासन भी आपदा से निपटने के लिए तैयार है, जगह जगह लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों से अपील कर रहा है।

Ad Ad
To Top