लालकुआं
हरीश दुर्गापाल ने की हरीश रावत को जिताने की मार्मिक अपील
-बोले हरीश दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा समेत पूरे क्षेत्र की जनता को है रावत की जरूरत
लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश चंद्र रावत के मंत्रिमंडल में रह चुके पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश दुर्गापाल ने कहा कि आज नारायण दत्त तिवारी के बाद हरीश रावत ही एक विकास पुरुष है तथा वह विकास की बड़ी लकीर खींच कर उत्तराखंड का व्यापक विकास कर सकते हैं श्री दुर्गा पाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन करते हुए मार्मिक अपील में कहा कि मैं आज इसलिए भावुक हो रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी ने हमें एक ऐसे नेता को इस विधानसभा की सेवा के लिए भेजा है जिनकी हमें अत्यंत आवश्यकता है। मुझे उनकी आवश्यकता है, आप सबको उनकी आवश्यकता है। पूरे उत्तराखंड को आवश्यकता है।
उनका कहना है कि मैं बहुत गहराई से पुनः आप सबसे निवेदन करता हूं कि अपने-अपने बूथों में जाकर रावत जी को भारी से भारी मतों से विजई बनाएं। इस विधानसभा क्षेत्र में एक इतिहास कायम करेंगे। मैं आप सबका बहुत-बहुत आभारी रहूंगा। यह चुनाव हरीश रावत का ही नहीं बल्कि हरीश दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत समस्त मातृशक्ति, युवा शक्ति समेत सबका है। आगे भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कहीं से कहीं तक कोई कसर नहीं होनी चाहिए। हम हरीश रावत जी को भारी मतों से विजई बनाकर एक नया इतिहास कायम करेंगे। मैं आप सबको प्रणाम करता हूं और धन्यवाद देता हूं।




