उत्तराखण्ड

(Haldwni)सेवा ही संगठन के अंतर्गत भाजपा कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर की कर रहे हैं इस तरह से सहायता ।।

हल्द्वानी

सेवा ही संगठन के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी (उ.) मंडल लगातार कोरोना कार्य में लगे फ्रंट कॉरीडोर की सेवा में लगी हुई है
नगर अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने नगर में वितरित किए जा रहे पानी एवं जूस सेवा को अपने हाथों से रवाना किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने भाजपा नगर हल्द्वानी (उ.) द्वारा किए जा रहे जन कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं सभी कार्यकर्ताओं को अपने स्वस्थ का ख्याल रखते हुए जन कार्यों को करने का निर्देश भी दिया। श्री पंत ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता इसके साथ साथ प्लाज्मा,ऑक्सीजन सिलेंडर,बेड की व्यवस्था,मास्क,सैनिटाइजर, हैंड ग्लब्स आदि उपलब्ध करा कर जनता की सेवा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(चमोली) जनजाति समुदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री


आज भाजपा नगर हल्द्वानी (उ.) के कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न चौराओं पर फ्रंट लाइन वर्कर्स को जूस एवं पानी वितरित किया । महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष दीप्ति चुफाल एवं उनके टीम ने दमुआदूंग पनचक्की चौराहे,मल्ली बमोरी,आवास विकास चौराहे पर N95 मास्क,हैंड ग्लब्स एवं सैनिटाइजर वितरित किए।
इस दौरान नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी,उपाध्यक्ष अंशुल पांडे एवं नगर मंत्री अनिल चंदोला,महिला मोर्चा अध्यक्ष दीप्ति चुफाल,महामंत्री प्रेमलता पाठक,आरती कपूर,रचना शाह उपस्थित थे।

Ad
To Top