हल्द्वानी
संभावित आपदा के खतरे को कम करने के लिए एसडीआरएफ द्वारा ग्राम प्रहरियो को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए इस दौरान एसडीआरएफ के प्रशिक्षित जवानों के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाकर संभावित खतरे को कम करने की जानकारी दी गई।

थाना हल्द्वानी सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीआरएफ की टीम द्वारा ग्राम प्रहरीयों को आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, वाहन दुर्घटना,जैसी घटनाओं में बाहरी सहायता मिलने तक किस तरह से प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता की जा सकती है ग्राम प्रहरीयो को इंप्रोवाइज तरीके से कंबल व बांस के द्वारा स्टेचर का निर्माण व प्लास्टिक की खाली बोतलों से लाइफ जैकेट का निर्माण घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बारे में बताया गया।
एक दिवसीय प्रशिक्षण में थाना बनभूलपुरा,लालकुआं,मुखानी, व हल्द्वानी थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे।प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडी आर एफ टीम के सदस्य उप निरीक्षक चंदन सिंह भंडारी, कॉन्स्टेबल दरमानसिंह,विपुल भट्ट,बालम सिंह आदि एसडीआरएफ के कर्मचारियों ने लोगों को प्रशिक्षण दिया।




