उत्तर प्रदेश

हल्द्वानी-:कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने कहा देव भूमि पर भ्रष्टाचारियों ने कर लिया है कब्जा,अब उन्हें मुक्ति देने की जरूरत ।।

हल्द्वानी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि देवों की भूमि पर भाजपाई भ्रष्टाचारियों ने कब्जा कर लिया है और भाजपा का पाप का घड़ा अब भर गया है। उनका कहना था कि भाजपा व भ्रष्टाचार दोनों को हराइयें, एक वोट की चोट से भ्रष्टाचार को भी और भाजपा को भी हराईयें।


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बुधवार को यहां स्वराज्य आश्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने एक-एक कर भाजपाई भ्रष्टाचार के कारनामों के खुलासे करते हुए कहा कि वह भाजपा के छः पापों की कहानी में आप सबके सामने रख रहा हूं। जिसमें पहला उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री, त्रिवेंद्र सिंह रावत पर एक पत्रकार, उमेश कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि 2016 में जब वे बीजेपी के झारखंड प्रभारी थे, तब उन्होंने एक व्यक्ति को गौ-सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए 25 लाख रुपये की रिश्वत ली थी और रुपये अपने रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर कराए थे। बेशर्म भाजपा सरकार ने आरोपों की जाँच करने की बजाय उनके खिलाफ ही आईपीसी की धारा 124ए के तहत राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया। पत्रकार ने हाईकोर्ट की शरण ली। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि ‘‘सरकार की आलोचना करना कभी राजद्रोह नहीं हो सकता।’’ इतना ही नहीं, उच्च न्यायालय ने कहा कि ‘‘मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के प्रतीत होते हैं, इसकी जाँच सीबीआई से कराई जानी चाहिए’’। यदि छिपाने के लिए कुछ नहीं था, तो निष्पक्ष सीबीआई जाँच होनी चाहिए थी। पर सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई, जहां मामला विचाराधीन है।

Ad Ad
To Top