उत्तर प्रदेश

(हल्द्वानी)कुमाऊॅ के सबसे बड़े डायग्नोसिस सेंटर की हुई शुरुआत,ओम् मीनाक्षी हेल्थ केअर पर व्हाट्सएप नंबर से भी ले सकते हैं जानकारी, महापौर जोगिंदर रौतेला एवं ऐम्स के डॉ संजीव किशोर ने किया विधिवत शुभारंभ ।।

हल्द्वानी मीनाक्षी ग्रूप ओफ़ डायग्नोस्टिक अब हल्द्वानी में ओम् मीनाक्षी हेल्थ केअर कुमाऊँ क्षेत्र को समर्पित


रेडीआलॉजिस्ट / पथॉलॉजिस्ट ऐम्स के पूर्व वरिष्ठ विशेषज्ञ
अल्ट्रसाउंड सहित सी॰टी॰, एम॰आर॰आई॰ व पथॉलॉजी की सुविधा अब 24 घंटे अब 9457094444 पर मात्र whatsaapp करने से मिलेगी पूरी जानकारी और हल्द्वानी शहर के हीरानगर में मीनाक्षी ग्रूप के नए डायग्नोस्टिक सेंटर का विधिवत शुभारम्भ हुआ । विशिष्ट अथिथि के रूप में ऐम्स ऋषिकेश के पथॉलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ संजीव किशोर व हल्द्वानी के प्रथम नागरिक महापौर डॉ जोगेंदेर सिंह रौतेला ने फ़ीता काटकर सेंटर का शुभारम्भ किया । सेंटर पर पूरे कुमाऊँ क्षेत्र में सबसे नवीन तकनीक की मशीनो का होना बताया गया है । क्षेत्र को 128 स्लाइस सी॰टी॰ और 3 टेस्ला एम॰आर॰आई॰ समर्पित करते हुए कम्पनी के निदेशक श्री अक्षय गोयल ने बताया की अच्छी जाँच के लिए अनुभवी चिकित्सक व नवीन तकनीक की मशीन दोनो का योगदान महत्वपूर्ण होता है । उन्होंने एहसास किया कि हल्द्वानी में अपनी सहूलियत से बिना इंतज़ार किए अल्ट्रसाउंड सुविधा का बेहद अभाव था जिस परेशानी को यह केंद्र दूर करने की कोशिश करेगा। निदेशक श्री दीपक जिंदल ने बताया कि आज से पहले सी॰टी॰ , एम॰आर॰आई॰ की रिपोर्ट के लिए भी मरीज़ों को लम्बा इंतेज़ार करना पड़ता था। अब इस सेंटर के खुलने से ज़ीरो वेटिंग टाइम से मरीज़ों का महत्वपूर्ण समय व्यर्थ होने से बचेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।


डॉ विजय कुमार तायल, वरिष्ठ रेडीआलॉजिस्ट जिनको रामनगर क्षेत्र में ५० वर्ष से अधिक का अनुभव है ने बताया कि 3 टेस्ला एम॰आर॰आई॰ क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा । दिमाग़ व रीढ़ की हड्डी के नसों का एम॰आर॰आई॰ बहुत अधिक गुंडवत्ता के साथ अब सम्भव हो पाएगा ।
डॉ मोहित तायल, वरिष्ठ रेडीआलॉजिस्ट 128 स्लाइस सी॰टी॰ मशीन के बारे में बताते हैं कि यह मशीन बेहद कम समय में और बेहद कम रेडीएशन डोस में सी॰टी॰ करने में सक्षम है । अब किसी भी तरह की एंजियोग्राफ़ी सी॰टी॰ मशीन द्वारा ही हो पाएगी । कैन्सर जैसे रोगों से ग्रसित मरीज़ों को बरेली व दिल्ली जाने की अब ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
डॉ नवनीत कुमार, वरिष्ठ रेडीआलॉजिस्ट ने बताया कि सेंटर ने गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रसाउंड के लिए विशेष प्रबंध किए हुए हैं जिससे उन्हें लम्बा इंतेज़ार ना करना पड़े । उन्होंने बताया कि फ़ीटल मेडिसिन ने गर्भ में शिशु की जाँच के कई मानक निर्धारित किए गए हैं और वह सभी मानक ये सेंटर पूरा करता है ।
डॉ साक्षी तायल, पथॉलॉजिस्ट ने बताया की अब खून की सभी जाँचें, विटामिन हॉर्मोन की जाँचें सब एक छत के नीचे हो पाएँगी। एफ़॰एन॰ए॰सी॰ की रिपोर्ट अब २४ घंटें में उपलब्ध करायी जाएँगी जिससे समय से उपचार शुरू हो सकेगा ।

Ad Ad
To Top