उत्तर प्रदेश

(हल्द्वानी)यहां लग रहा है निशुल्क योग प्रशिक्षण एवं उपचार शिविर,व्हाट्सएप के इस नंबर पर कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन ।।

गायत्री शक्तिपीठ हल्दुचौड में 22 जुलाई से 28 जुलाई तक निशुल्क योग प्रशिक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है शक्तिपीठ के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बताया गया कि यह नित्य प्रातः 6:30 बजे से 8:00 बजे तक व सायं 5: 45 से 7:15 बजे तक समय के अनुसार किया जाएगा इस योग प्रशिक्षण एवं उपचार शिविर में आम जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया है।
बताया गया कि कई बार लोग इंटरनेट, पुस्तक, यूट्यूब टीवी आदि के माध्यम से गलत तरीके से योग क्रिया करने लगते हैं जिससे लाभ के स्थान में हानि होने की संभावना अधिक रहती है इसको देखते हुए शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक जो पिछले 30 साल से पूरे देश भर में घूम घूम कर योग करा रहे हैं वहां आम जनमानस को सही योग क्रिया करने में सहायता करेंगे इसलिए प्रत्यक्ष मार्गदर्शन लेकर अद्भुत लाभ उठाएं। इसका रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किया गया है तथा व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से स्थान गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ जि-नैनीताल को इस तरह से संपर्क कर सकते हैं
अपना नाम पता 9012490120 नंबर में व्हाट्सएप से योग शिविर लिखते हुए पंजीयन कराएं

Ad Ad
To Top